News Saga Desk
पटना। पटना में बढ़ते ठंड और कुहासे का असर विमानों के परिचालन पर भी दिख रहा है। मंगलवार की देर शाम दिल्ली से आने वाले फ्लाइट घने कुहासे और कम विजिबिलिटी के चलते रनवे पर नहीं उतर सकी। फ्लाइट 40 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाता रहा। इस फ्लाइट में देश के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद थे। एटीएस के मना करने के बाद फ्लाइट को वापस दिल्ली भेजने का फैसला किया गया। पटना एयरपोर्ट पर मंत्री को लेने आया काफिला खाली हाथ ही लौट गया।
आसमान में चक्कर लगाती रही फ्लाइट
दिल्ली से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5008 को वापस दिल्ली डायवर्ट किया गया है। इस फ्लाइट को दिल्ली से 7:10 में उड़ान भरना था। लेकिन वहां भी कुहासे की वजह से यह फ्लाइट 1 घंटे 30 मिनट लेट देर वहां से चल पटना के लिए उड़ी। 8:40 से उड़ कर यह फ्लाइट 10 बजे पटना के रेंज में पहुंची। पायलट ने एटीसी से फ्लाइट को उतारने की परमिशन मांगी। लेकिन उस समय एयरपोर्ट के पास विजिबिलिटी 1000 से बहुत कम थी।
एटीसी ने फ्लाइट को उतरने से रोक दिया। फिर फ्लाइट आसमान में ही पटना के चक्कर लगाने लगी। इधर विजिबिलिटी कम होते होते 400 मीटर आई गई। इधर पायलट लगातार एटीसी से फ्लाइट को उतारने की परमिशन मांगते रहे। 10:40 में एटीएम ने फ्लाइट उतरने की इजाजत नहीं दी। फ्लाइट वापस दिल्ली भेज दिया गया।
No Comment! Be the first one.