फिल्म ‘छावा’ में दिखेंगी नाना पाटेकर की पत्नी, नए गाने में दिखी पहली झलक

News Saga Desk

फिल्म ‘छावा’ के जरिए छावा 14 फरवरी को सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। इस फिल्म में विक्की कौशल और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना समेत कई कलाकार अहम भूमिका में हैं। कुछ दिनों पहले ‘छावा’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब मेकर्स ने इस फिल्म के पहले गाने का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें अभिनेता नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर की एक झलक दिखी है।

मेकर्स ने फिल्म ‘छावा’ के गाने ‘जाने तू…’ की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है और पूरा गाना 31 जनवरी रिलीज किया जाएगा। इस गाने का संगीत निर्देशन एआर रहमान ने दिया है और इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। ‘जाने तू…’ गाने के एक सीन में महारानी येसुबाई छत्रपति संभाजी महाराज से प्रणय निवेदन करती नजर आ रही हैं। इस समय रैयत की बहुत-सी महिलाएं उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। इसमें नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर रश्मिका के बगल में खड़ी हैं।

लक्ष्मण उतेकर की निर्देशित फिल्म ‘छावा’ से नीलकांति पाटेकर कला जगत में वापसी करेंगी। जानकारी के मुताबिक और गाने के टीजर में उनके लुक को देखकर यह बात सामने आ रही है कि वह उस फिल्म में धराओ का किरदार निभाएंगे। फिल्म में नीलकांति पाटेकर निभाएंगी अहम भूमिका। वहीं, ‘छावा’ के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर इससे पहले उन्होंने विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में काम किया था। अब यह देखना अहम होगा कि फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर क्या जादू करेगी।

Read More News

दीपावली बाजार में ग्रीन पटाखों की भारी मांग: रांची के 5 क्लस्टरों में सजी दुकानें, ड्रोन बम और स्काई शॉट्स बने मुख्य आकर्षण

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर राजधानी रांची के पटाखा बाजारों में रौनक और चहल-पहल काफी बढ़ गई...

राजधनवार यूको बैंक लूटकांड: झारखंड-बिहार के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 से 4 करोड़ के सोना और कैश की लूट में ‘संथाल’ तक पहुंची पुलिस

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में हुई 3 से 4 करोड़ रुपये के सोना और लगभग 10...

“राहुल गांधी इशारा करें तो 40 लाख युवा भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने को तैयार”: झारखंड मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भारी सियासी बवाल

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बेहद विवादित बयान से राज्य और देश की राजनीति में...

Read More