‘तुम से तुम तक’ सीरियल में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, हादसे के बाद अनु की ज़िंदगी बदलने वाली है कहानी

News Saga Desk

टीवी शो : “तुम से तुम तक” में अब कहानी एक बड़े मोड़ पर पहुंच गई है। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा, जब बीच सड़क पर एक बड़ा हादसा होता है और आर्य गंभीर रूप से घायल हो जाता है।

इस हादसे के बाद अनु की ज़िंदगी पूरी तरह बदल जाती है। वह आर्य को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करती नजर आएगी। इमोशनल और थ्रिल से भरे इस ट्रैक में अनु का संघर्ष और उसके प्यार की असली परीक्षा देखने को मिलेगी।

सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा कहानी को एक नए दिशा में ले जाएगा, जहां रिश्तों की सच्चाई सामने आएगी और कई छिपे राज भी खुल सकते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अनु समय रहते आर्य की जान बचा पाएगी या फिर यह हादसा दोनों को हमेशा के लिए अलग कर देगा.

Read More News

शिरडी में साईं बाबा के दर्शन कर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आध्यात्मिक स्थलों से मिलती है प्रेरणा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाराष्ट्र प्रवास के दौरान शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार...

Read More