झारखंड स्थापना दिवस पर पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा, बढ़ाई गई पदकों की संख्या

झारखंड के स्थापना दिवस यानी 15 नवंबर को राज्य के उन पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए खास मौका होगा, जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

NEWS SAGA DESK

हर साल की तरह इस बार भी विशिष्ट सेवा, सराहनीय कार्य और वीरता दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को राज्यपाल पदक और झारखंड पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस मुझारखंड के स्थापना दिवस यानी 15 नवंबर को राज्य के उन पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए खास मौका होगा, जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ख्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

पुलिस मुख्यालय में शुरू हुई चयन प्रक्रिया

सम्मान के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों से योग्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम मांगे गए थे। संबंधित इकाइयों की ओर से अनुशंसित नाम पुलिस मुख्यालय को भेजे जा चुके हैं। अब इन प्रस्तावों की समीक्षा के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी। चयनित पुलिसकर्मियों के नामों पर जल्द ही अंतिम निर्णय होने की उम्मीद है।

2001 से चली आ रही सम्मान की परंपरा

झारखंड में पुलिस पदक से सम्मानित करने की परंपरा राज्य गठन के बाद वर्ष 2001 में शुरू हुई थी। इसका उद्देश्य पुलिस बल के उन सदस्यों को पहचान देना है, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर कार्य किया हो और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया हो। हर साल 15 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह के दौरान ऐसे पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाता है।

पदकों की संख्या बढ़ाकर किया गया नया वर्गीकरण

पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने और अधिक से अधिक योग्य कर्मियों को सम्मान का अवसर देने के लिए राज्य सरकार ने पदकों की संख्या में बढ़ोतरी की है। साथ ही पदकों की श्रेणियों में भी बदलाव किया गया है। इस संशोधन के बाद अब सिपाही से लेकर पुलिस महानिदेशक स्तर तक के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उपलब्धियों एवं सेवाओं के आधार पर सम्मानित करने का दायरा बढ़ेगा।

राज्यपाल पदक की संख्या 10 से बढ़कर 21

संशोधित व्यवस्था के तहत झारखंड राज्यपाल पदक की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। पहले इस श्रेणी में कुल 10 पदक दिए जाते थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 21 कर दी गई है। इससे राज्य पुलिस के अधिक अधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किए जाने का अवसर मिलेगा। 15 नवंबर को होने वाले स्थापना दिवस समारोह में पदक पाने वाले पुलिसकर्मियों के नामों का इंतजार किया जा रहा है। अब देखना होगा कि इस बार किन अधिकारियों और जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाता है।

Read More News

Read More