हजारीबाग के जुलु पार्क के पास फर्नीचर शोरूम में भीषण आग

News Saga Desk

हजारीबाग शहर में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जुलु पार्क स्थित संत रॉबर्ट बालिका विद्यालय के पास एक फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लग गई।

बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा शोरूम इसकी चपेट में आ गया। घटना के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राहत और बचाव कार्य जारी है, वहीं किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है।

Read More News

Read More