अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी : चैप्टर 2’ के नया पोस्टर जारी, फैंस की उत्सुकता बढ़ी

News Saga Desk

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी : चैप्टर 2’ को लेकर इस समय खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी कर रहे हैं। फिल्म की खासियत यह है कि इसमें अक्षय कुमार के साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। पहली बार इस तिकड़ी को एक साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। अब निर्माताओं ने ‘केसरी : चैप्टर 2’ का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें अक्षय, अनन्या और माधवन दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस से दर्शक प्रभावित होंगे।

‘केसरी : चैप्टर 2’ का ट्रेलर 3 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर अपने फैंस का उत्साह बढ़ाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “1650 गोलियां, 10 मिनट और 1 आदमी, जो इसके खिलाफ दहाड़ता रहा। भारत को हिला देने वाले भयानक नरसंहार के पीछे की सच्चाई को देखें।”

यह फिल्म शंकरन नायर की बायोपिक है, जिसमें जलियांवाला बाग नरसंहार और उसमें जनरल डायर की भूमिका को उजागर करने के लिए ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ उनकी ऐतिहासिक लड़ाई को दिखाया जाएगा। अक्षय कुमार के साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More