नींबू का पूरा रस निकालने की स्मार्ट ट्रिक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

नींबू भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाली सबसे आम चीजों में से एक है। नींबू का रस खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ कई घरेलू नुस्खों में भी इस्तेमाल किया जाता है।

NEWS SAGA DESK :

नींबू भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाली सबसे आम चीजों में से एक है। नींबू का रस खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ कई घरेलू नुस्खों में भी इस्तेमाल किया जाता है। नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिसके चलते इसे डाइट का उपयोगी हिस्सा माना जाता है।

हालांकि, नींबू का रस निकालते समय अक्सर एक छोटी-सी परेशानी सामने आती है। नींबू दबाते ही उसके साथ गूदा और बीज भी निकलकर रस में गिर जाते हैं। कई बार नींबू काटने के बाद रस निकालने के बजाय उसका गूदा ही हाथ में रह जाता है। ऐसे में रस को इस्तेमाल करने से पहले छानना पड़ता है।

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। किचन में मौजूद कुछ आसान तरीकों की मदद से आप नींबू से साफ रस निकाल सकते हैं और बीज या गूदे को अलग करने की झंझट से बच सकते हैं।

नींबू भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाली सबसे आम चीजों में से एक है। नींबू का रस खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ कई घरेलू नुस्खों में भी इस्तेमाल किया जाता है।

छोटी छलनी से मिनटों में अलग करें बीज और गूदा

नींबू का रस निकालने का सबसे आसान तरीका है कि इसे सीधे एक छोटी छलनी के ऊपर निचोड़ें। इससे नींबू का रस नीचे बर्तन में चला जाएगा, जबकि बीज और बड़े गूदे के टुकड़े छलनी में ही रुक जाएंगे।

अगर आपके पास मैनुअल साइट्रस प्रेस है तो उसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इससे नींबू को दबाना आसान होता है और रस भी अच्छी तरह निकल जाता है। खासकर जब बड़ी मात्रा में नींबू का रस निकालना हो, तब यह तरीका काफी सुविधाजनक रहता है।

बिना नींबू काटे निकालें जरूरत भर रस

नींबू का रस निकालने का एक और दिलचस्प तरीका है, जिसमें आपको नींबू को बीच से काटने की जरूरत नहीं पड़ती।

इसके लिए नींबू के एक सिरे पर बहुत छोटा-सा छेद करें। इसके बाद नींबू को हल्के हाथ से दबाने पर रस उसी छेद से बाहर आने लगेगा। इस तरीके की खासियत यह है कि आप एक बार में जितने रस की जरूरत हो, उतना ही निकाल सकते हैं।

बाकी नींबू को बाद में इस्तेमाल के लिए रखा जा सकता है। इस तरह पूरा नींबू काटकर रखने की जरूरत नहीं पड़ती और बचे हुए हिस्से को भी बाद में इस्तेमाल किया जा सकता है।

नींबू ज्यादा सख्त हो तो रखें सावधानी

इस तरीके को अपनाते समय एक बात का ध्यान रखना जरूरी है। अगर नींबू बहुत ज्यादा सख्त है तो उसे जोर से दबाने से उसका छिलका फट सकता है। इसलिए नींबू को हल्के हाथों से दबाएं और जरूरत के मुताबिक ही रस निकालें।

अगर नींबू से ज्यादा रस चाहिए तो उसे काटकर छलनी या साइट्रस प्रेस की मदद लेना बेहतर रहेगा। वहीं, थोड़ी मात्रा में रस चाहिए तो बिना काटे छोटा छेद करके रस निकालने वाला तरीका आजमाया जा सकता है।

Read More News

Read More