धनबाद दौरे से पहले प्रशासन सक्रिय, कोयला सचिव के आगमन की तैयारियों की समीक्षा

News Saga Desk

धनबाद। केंद्र सरकार के कोयला सचिव विक्रम देव दत्त 28 नवंबर को धनबाद पहुंचेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दौरे के दौरान वे झारिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (JRDA) के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और बेलगड़िया पुनर्वास क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे।

उनके आगमन से पहले उपायुक्त आदित्य रंजन ने गुरुवार को बेलगड़िया में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठकर कार्यों की समीक्षा की तथा स्थल का निरीक्षण भी किया।

विस्थापितों को बेहतर सुविधाएं देने पर फोकस

उपायुक्त ने बताया कि पुनर्वास क्षेत्र में विस्थापित परिवारों को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराने पर तेजी से कार्य चल रहा है।
बेलगड़िया में तैयार की जा रही व्यवस्था में शामिल हैं—

  • आधुनिक अपार्टमेंट जैसा आवास
  • 24 घंटे बिजली एवं पानी
  • स्ट्रीट लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था
  • पुलिस टीओपी निर्माण कार्य जारी
  • आसपास की सड़कों का नवीनीकरण और फोर लेन विस्तार प्रक्रिया
युवाओं को मिल रहा रोजगार से जोड़ने का अवसर

उपायुक्त ने जानकारी दी कि स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 20 ई-रिक्शा का वितरण किया जा चुका है। साथ ही युवाओं से सुझाव लेकर आगे और भी रोजगार विकल्प उपलब्ध कराने की योजना है।

भ्रमण के दौरान डीसी ने नवनिर्मित एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, टीओपी सहित कई स्थलों का निरीक्षण किया।

Read More News

Read More