‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल ने साइन की वेब सीरीज ‘बिलियनेयर’

News Saga Desk

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म ने महज छह दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ अर्जुन द्वारा निभाए गए मेजर इकबाल के किरदार को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा है।

इस बड़ी सफलता के बाद अर्जुन रामपाल ने अपनी नई वेब सीरीज ‘बिलियनेयर’ साइन कर ली है, जिसमें वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरीज की घोषणा अमेजन MX प्लेयर द्वारा मुंबई में आयोजित इवेंट ‘कनेक्टेड वर्ल्ड्स’ के दौरान की गई।

मजबूत प्रोडक्शन टीम

‘बिलियनेयर’ का निर्देशन हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल करेंगे, जबकि इसकी कहानी अनुभव चोपड़ा और शांतनु सागर ने लिखी है।

क्या है ‘बिलियनेयर’ की कहानी

यह सीरीज तेजी से बदलते भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें एक शक्तिशाली कारोबारी के उदय की कहानी दिखाई जाएगी। वह अपने बड़े सपनों और प्रभाव के दम पर नया बिजनेस खड़ा करने के लिए पारंपरिक नियमों को चुनौती देता है। जैसे-जैसे उसकी ताकत बढ़ती है, उसका असर समाज और लोगों की सोच पर भी पड़ता है।

अर्जुन रामपाल का अनुभव

अर्जुन रामपाल इस सीरीज में एक बड़े कॉर्पोरेट शख्स के किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा, “मैं इस भूमिका को लेकर बेहद उत्साहित हूं। ऐसा किरदार बार-बार नहीं मिलता और जब मिलता है तो आप इसे पूरी तरह से अपनाना चाहते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल के साथ काम करना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। अमेजन MX प्लेयर की टीम के साथ जुड़ना भी एक खास अनुभव है। मैं इस किरदार को गहराई से समझने और उसमें पूरी तरह डूबने के लिए तैयार हूं।”

जल्द शुरू होगी शूटिंग

इस वेब सीरीज की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और इसे सीधे MX प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। ‘बिलियनेयर’ को लेकर दर्शकों में अभी से उत्सुकता देखी जा रही है।

Read More News

आलमगीर आलम को बेल मिलने पर कांग्रेस में जश्न पर BJP का हमला “भ्रष्टाचार का उत्सव मना रही पार्टी”

रांची में भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आलमगीर आलम को बेल मिलने पर कांग्रेस के जश्न को लेकर तीखा...

Read More