अजय देवगन की ‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम

News Saga Desk

अभिनेता अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग और चुनिंदा फिल्मों के लिए खास पहचान रखते हैं। इस बार वह ‘रेड 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उनके साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की घोषणा के साथ ही दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिली थी, जो अब इसकी रिलीज के बाद और भी बढ़ गई है। ‘रेड 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई दर्ज की। दर्शकों को अजय देवगन का सशक्त प्रदर्शन और फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है। अब जबकि फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं, सभी की नजरें इसकी कमाई पर टिकी हैं।

फिल्म ‘रेड 2’ ने जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। जहां एक ओर बॉलीवुड की ‘भूतनी’ और साउथ की चर्चित फिल्में ‘रेट्रो’ और ‘हिट-3’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, वहीं अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर ‘रेड 2’ ने दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म को रिलीज के पहले दिन से ही बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। सिर्फ तीन दिनों में ही इसने 48 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली थी। अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘रेड 2’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 79 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह 5 दिनों में ‘रेड 2’ का कुल कलेक्शन करीब 79.00 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ‘रेड 2’ वर्ष 2018 में रिलीज हुई ‘रेड’ का सीक्वल है। इस फिल्म में रितेश देशमुख, अजय देवगन, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More