पद्म भूषण सम्मान पर अलका याग्निक की भावुक प्रतिक्रिया, कहा- यह मेरे लिए गर्व का क्षण

News Saga Dask

मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक ने पद्म भूषण सम्मान प्राप्त करने के बाद एक भावुक संदेश शेयर करते हुए अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। लंबे समय से गंभीर बीमारी सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस से जूझ रहीं अलका ने कहा कि बीते दो वर्षों का समय उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन इस कठिन दौर में प्रशंसकों का प्यार, दुआएं और समर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत बने। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनके नाम का नहीं, बल्कि उन सभी श्रोताओं का भी है जिन्होंने उनकी आवाज को अपने जीवन का हिस्सा बनाया।

अलका ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए नोट में लिखा कि पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मान को स्वयं ग्रहण करना उनके लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण था। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके काम की पहचान के साथ-साथ उम्मीद, साहस और प्रेम की शक्ति का प्रतीक है। गायिका ने बताया कि वह धीरे-धीरे अपनी पुरानी जिंदगी और संगीत की दुनिया में लौटने की कोशिश कर रही हैं और यह वापसी सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन लाखों प्रशंसकों के लिए भी है जो हमेशा उनके साथ खड़े रहे।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए उनके संदेश को लाखों प्रशंसकों ने सराहा। फिल्म और संगीत जगत की कई हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दी। पद्म भूषण प्राप्त करने के बाद अलका याग्निक का यह भावुक संदेश उनके चाहने वालों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

भारतीय संगीत जगत में चार दशक से अधिक समय तक अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं का दिल जीतने वाली अलका याग्निक को यह सम्मान उनके असाधारण योगदान की पहचान माना जा रहा है। देशभर में उनके प्रशंसकों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का आभार जताते हुए अलका ने कहा कि वह इस सम्मान को विनम्रता और गर्व के साथ स्वीकार करती हैं।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More