झारखंड कांग्रेस की “वोट अधिकार यात्रा” की शुरुआत, रांची से नवादा के लिए निकला सैकड़ों गाड़ियों का काफिला

News Saga Desk

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में आज “वोट अधिकार यात्रा” की शुरुआत हुई। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ यह यात्रा रांची से नवादा के लिए रवाना हुई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, उप नेता विधायक राजेश कच्छप, रामचंद्र सिंह, भूषण बाड़ा, नमन विकसल, सोनाराम सिंकू, रविंद्र सिंह, सतीश पॉल मुजनी, केदार पासवान, जयशंकर पाठक, ज्योति सिंह माथारू, किशोर सहदेव, आलोक दुबे, शांतनु मिश्रा, एम. तौसीफ, अभिलाष साहू, अमरिंदर सिंह, विनय सिंह, विनय सिन्हा, दीपू कमल ठाकुर, अजय जैन, अजय सिंह, रविंद्र वर्मा, सुल्तान अहमद, शमशेर आलम, अरुण साहू, विनोद कुशवाहा, मुन्ना सिंह, प्रमोद दुबे, राकेश किरण महतो, चंद्रशेखर दास, सचिदा चौधरी, सत्यनारायण सिंह, धनंजय तिवारी, विजय चौबे, विनय उरांव, सतीश केडिया, ईश्वर आनंद, नरेश वर्मा और जवाहर महतो सहित सैकड़ों नेता शामिल रहे। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रणाली में प्रत्येक नागरिक के वोट के अधिकार की सुरक्षा और जनजागरूकता के लिए अपने मजबूत संकल्प को दोहराया है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More