पाकिस्तान में सियासी घमासान तेज, इमरान की रिहाई और इलाज की मांग पर अड़ी PTI
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर सियासी तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। सरकार और इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद कोई सहमति नहीं बन सकी।
न्यूज़ रिपोर्ट के आधार पर अदालत नहीं सुना सकती फैसला, कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार मामले में EC से मांगा जवाब
CEC ज्ञानेश कुमार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने अंतरिम आदेश से इनकार किया और कहा कि अखबार की रिपोर्ट के आधार पर आदेश नहीं दिया जा सकता।
केतन अग्रवाल मर्डर केस: ChatGPT से लेकर फिल्मी प्लॉट तक, चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे
महाराष्ट्र के लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुणे पुलिस की 5,053 पन्नों की चार्जशीट ने जांच की कई अहम कड़ियां सामने रखी हैं।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर SC की दो टूक, अपराधियों में पैदा करें कानून का डर
दिल्ली-NCR में बढ़ते यौन अपराधों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से अपराधियों में कानून का डर पैदा करने और वॉर रूम की जानकारी मांगी।
बदलते मौसम में बालों ने छोड़ा साथ? इन आसान टिप्स से रखें बालों का ख्याल
मौसम में बदलाव का असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं, बल्कि बालों और स्कैल्प पर भी पड़ सकता है। तापमान और नमी में बदलाव के कारण बालों की प्राकृतिक नमी प्रभावित हो सकती है। इसका असर बालों के रूखेपन, टूटने, डैंड्रफ और स्कैल्प में खुजली के रूप में दिखाई दे सकता है NEWS SAGA DESK मौसम में बदलाव का असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं, बल्कि बालों और स्कैल्प पर भी पड़ सकता है। तापमान और नमी में बदलाव के कारण बालों की प्राकृतिक नमी प्रभावित हो सकती है। इसका असर बालों के रूखेपन, टूटने, डैंड्रफ और स्कैल्प में खुजली के रूप में दिखाई दे सकता है। ऐसे में मौसम के अनुसार Hair Care Routine में कुछ छोटे बदलाव करना फायदेमंद हो सकता है। स्कैल्प की सफाई पर दें ध्यान बदलते मौसम में धूल, पसीना और प्रदूषण स्कैल्प पर जमा हो सकते हैं। इससे खुजली और रूसी जैसी समस्या बढ़ सकती है। इसलिए बालों को अपनी जरूरत के अनुसार हल्के शैंपू से साफ करते रहना चाहिए। हालांकि, जरूरत से ज्यादा शैंपू करने से बालों की प्राकृतिक नमी कम हो सकती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने स्कैल्प और बालों की स्थिति के हिसाब से हेयर वॉश की फ्रीक्वेंसी तय करनी चाहिए। बहुत गर्म पानी से बाल धोने से बचें ठंड के मौसम में गर्म पानी से नहाना आरामदायक लगता है, लेकिन बहुत गर्म पानी स्कैल्प की नमी को कम कर सकता है। इससे बाल अधिक रूखे महसूस हो सकते हैं। बाल धोने के लिए सामान्य या हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल बेहतर विकल्प हो सकता है। शैंपू के बाद कंडीशनर लगाने से बालों की लंबाई और सिरों में नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। तेल की हल्की मालिश करें बाल धोने से पहले हल्के हाथों से तेल की मालिश की जा सकती है। इससे स्कैल्प और बालों को कंडीशन करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, अगर स्कैल्प बहुत ऑयली है या डैंड्रफ की समस्या है, तो जरूरत के अनुसार ही तेल का इस्तेमाल करें। गीले बालों को जोर से न रगड़ें गीले बाल आसानी से टूट सकते हैं। इसलिए बाल धोने के बाद उन्हें तौलिए से जोर-जोर से रगड़ने के बजाय धीरे से पानी सोखें और संभव हो तो उन्हें प्राकृतिक रूप से सूखने दें। गीले बालों में कंघी करते समय भी सावधानी बरतें। इसके अलावा हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लर जैसे हीटिंग टूल्स का बार-बार इस्तेमाल करने से बचना बेहतर है। जरूरत पड़ने पर हीट-प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है
Reliance-7-Eleven पार्टनरशिप पर लगा ब्रेक! भारत में ज्यादातर स्टोर बंद करने की तैयारी
भारत में 7-Eleven के कारोबार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। Reliance Retail और ग्लोबल कन्वीनियंस स्टोर ब्रांड 7-Eleven की करीब पांच साल पुरानी फ्रेंचाइजी साझेदारी अब खत्म होने की ओर बढ़ रही
रजरप्पा मंदिर विकास पर झारखंड HC सख्त, दुकानदारों के पुनर्वास का मुद्दा उठा
झारखंड हाईकोर्ट में रामगढ़ के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के पुनर्विकास और वहां से हटाए गए दुकानदारों से जुड़े अवमानना मामले पर सुनवाई हुई।
सीएम की मां पर टिप्पणी करना विधायक जी को पड़ा भारी, SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज
गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी एक बार फिर अपने कथित बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया गया है
7 अक्टूबर तक बदलेगा मौसम, तेज हवा-वज्रपात का अलर्ट
5 से 7 अक्टूबर तक झारखंड में बादल, बारिश, वज्रपात और तेज हवा का असर रहेगा। रांची समेत कई जिलों में मौसम बदलेगा।
रांची में क्रिकेट फैंस का जुनून, भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के लिए उमड़ी भीड़
रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले का क्रेज अब सड़कों पर नजर आने लगा है। नौ अक्टूबर को JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के टिकटों की ऑफलाइन बिक्री सोमवार सुबह नौ बजे से शुरू हो गई।