NEWS SAGA DESK
सरायकेला: डाक विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सरायकेला पोस्ट ऑफिस के पोस्टल असिस्टेंट और इंस्पेक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। दोनों अधिकारियों पर ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पद पर योगदान स्वीकार करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, रंजन दास नामक अभ्यर्थी ने सीबीआई में शिकायत की थी कि चयन के बाद योगदान स्वीकार करने के लिए दोनों अधिकारी 20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सीबीआई डीएसपी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और दोनों को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने दोनों अधिकारियों के आवासों की तलाशी ली, हालांकि कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। अधिकारियों को आज सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा।
सीबीआई ने जनता से अपील की है कि यदि केंद्र सरकार के कार्यालयों या उपक्रमों के कर्मचारी रिश्वत की मांग करते हैं, तो इसकी सूचना 9470590422 नंबर पर दी जा सकती है।
No Comment! Be the first one.