‘हमारा बिहार हमारी सड़क’ मोबाइल एप लॉन्च

News Saga Desk

बिहार। सीएम नीतीश कुमार ने आज ‘हमारा बिहार हमारी सड़क’ मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस एप के माध्यम से लोग अब खराब सड़क समेत अन्य समस्याओं की रिपोर्ट सीधे संबंधित अधिकारियों को भेज सकेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में सड़कों की देखभाल और मेंटेनेंस में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

यह एप पूरे बिहार में उपलब्ध होगा। लोगों को आसानी से सड़क संबंधी समस्याओं को साझा करने का एक प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा। इससे 63,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों के बारे में जानकारी मिलेगी। इस एप में यूजर्स अपने प्रखंड की सड़कों का चयन कर सकते हैं। गड्ढे और अन्य समस्याओं की रिपोर्ट फोटो के साथ दे सकते हैं।

शिकायत दर्ज करने के बाद संबंधित अधिकारी उस समस्या का समाधान तय समय में करेंगे। समाधान होने के बाद भी एप के माध्यम से अपडेट किया जाएगा। इससे ग्रामीण सड़कों के मेंटेनेंस में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। लोकार्पण कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, बिहार के मुख्य सचिव भी मौजूद रहे।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More