बम विस्फोट में बालक घायल

News Saga Desk

कूचबिहार। कूचबिहार जिले के माथाभांगा के हजाराहाट ग्राम पंचायत इलाके में खेलते समय बम फटने से एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह चंद्रकुमार बर्मन नाम का 10 वर्षीय बालक अपने घर के पास बगीचे में दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी बगीचे में पहले से मौजूद एक बम फट गया। स्थानीय लोगों ने उसे लहूलुहान हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लड़के के हाथ और पैर में चोटें आईं हैं।

प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा कि खेलते समय लड़के का पैर बम पर पड़ गया जिससे बम फट गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि बम बगीचे में कैसे पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक अनुमान है कि वहां सुतली बम विस्फोट हुआ है। पुलिस बारीकी से बगीचे का निरीक्षण कर रही है। उल्लेखनीय है कि इसी महीने दिनहाटा में हुए बम विस्फोट में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More