दिल्ली की मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को शपथ लेने पर भाजपा ने दी बधाई

News Saga Desk

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सभी मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को मंत्री के रूप में शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी ने बधाई दी है। गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पोस्ट पर कहा कि रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को मंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। दिल्ली के जनता-जनार्दन ने भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत प्रदान कर डबल इंजन सरकार को अपना समर्थन और आशीर्वाद प्रदान किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार जनभावनाओं के अनुरूप दिल्ली का सर्वांगीण विकास कर जन-कल्याण के कार्यों को तेज गति प्रदान करेगी। ‘विकसित दिल्ली’ का हमारा संकल्प आपके नेतृत्व में साकार होगा।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More