बॉलीवुड हस्तियाें ने की भारतीय सेना की तारीफ

News Saga Desk

भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। इसके जवाब में भारतीय सेना ने सख्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के अहम ठिकानों पर करारा हमला किया। पूरी रात सीमावर्ती इलाकों में असहज शांति और सतर्कता बनी रही। इस गंभीर स्थिति के बीच बॉलीवुड हस्तियां भी बेचैन हैं। कई सेलेब्रिटीज ने रातभर सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और भारतीय सेना के साहस व तत्परता को सलाम किया। उन्होंने सेना के जवानों की वीरता पर गर्व जताते हुए देशवासियों से संयम और एकजुटता बनाए रखने की अपील की।

देश के सच्चे नायकों को सलाम: रितेशअभिनेता रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा, “हमारे देश के सच्चे नायकों को मेरा सलाम। हमारे सैनिक निडरता और निडरता से दुश्मनों का सामना कर हमें सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। भारतीय सेना अमर रहे।” इसके अलावा रितेश की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया ने भी भारतीय सेना के गौरव का जश्न मनाते हुए एक पोस्ट लिखा है। जेनेलिया लिखती हैं, “भारतीय सेना की बहादुरी, साहस और बुद्धिमत्ता को सलाम। हम आपकी सुरक्षा और सफलता की प्रार्थना करते हैं।”

अनिल कपूर ने किया बहादुरों को सलाम

अनिल कपूर ने भारतीय सेना की बहादुरी को सलाम किया। “मैं भारतीय सेना के सभी बहादुर और साहसी जवानों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, जो हमें सुरक्षित रखते हैं।” वही कंगना रनौत ने भी हमले का एक वीडियो शेयर किया और भारतीय सेना को सलाम किया।

हमारी रक्षा करने के लिए धन्यवाद: मानुषीमानुषी छिल्लर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “रक्षा मंत्रालय में 3 दशकों तक काम करने वाले एक डॉक्टर की बेटी और एक सेना अधिकारी की भतीजी के रूप में, देश की सेवा के लिए हमारे सशस्त्र बलों द्वारा किए गए बलिदानों के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान और प्रशंसा है। हमेशा हमारी रक्षा करने के लिए धन्यवाद। जय हिंद।”


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More