स्टॉक मार्केट में आईटीसी होटल्स की फीकी एंट्री

News Saga Desk

नई दिल्ली। आईटीसी होटल्स की घरेलू शेयर बाजार में आज उम्मीद के मुताबिक एंट्री नहीं हो सकी। कंपनी के शेयरों की आज 180 रुपये के डिस्कवरी प्राइस पर लिस्टिंग हुई। हालांकि इसका इंप्लाइड प्राइस 260 रुपये था। इस तरह आज शेयरों की लिस्टिंग 31 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ हुई।

लिस्टिंग के बाद आईटीसी होटल्स के शेयरों में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण थोड़ी देर में ही ये लुढ़क कर 172 रुपये के स्तर पर आ गया। इस गिरावट के बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से इसकी चाल में थोड़ा सुधार होता हुआ नजर आया। सुबह 11.30 बजे तक के कारोबार के बाद आईटीसी होटल्स के शेयर 173.65 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।

आईटीसी ने पिछले साल ही अपने होटल बिजनेस को अलग करने का फैसला किया था। इसके तहत स्टॉक मार्केट में भी आईटीसी होटल्स की अलग से लिस्टिंग होनी थी। आईटीसी होटल के लिए अलग से आईपीओ लॉन्च करने की जगह कंपनी ने आईटीसी के शेयर होल्डर्स को हर 10 शेयर पर आईटीसी होटल्स का एक शेयर देने का फैसला किया था। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 6 जनवरी 2025 तय की गई थी।


Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More