CA नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर ED की बड़ी छापेमारी, पहली बार FEMA के तहत कार्रवाई

NEWS SAGA DESK

रांची के चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह करीब छह बजे FEMA (Foreign Exchange Management Act) के तहत छापेमारी शुरू की। यह झारखंड में FEMA के तहत ED की पहली बड़ी कार्रवाई है।

छापेमारी रांची, मुंबई और सूरत में फैले केजरीवाल और उनके परिजनों के कुल 15 ठिकानों पर की गई। रांची में चर्च कंप्लेक्स स्थित उनके कार्यालय और आवास भी तलाशी की कार्रवाई में शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की पिछली रेड में मिले दस्तावेजों के आधार पर ED ने FEMA के तहत जांच शुरू की थी। प्रारंभिक जांच में नरेश केजरीवाल द्वारा विदेशों में अवैध धन निवेश के सबूत मिलने की बात सामने आई है।

ED की यह कार्रवाई लगातार जारी है और अधिकारियों द्वारा संबंधित दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक डाटा खंगाला जा रहा है।

Read More News

Read More