एशियाई रग्बी चैंपियनशिप से बिहार बनाएगा नई पहचान : राहुल बोस
पटना/राजगीर | बिहार खेल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पड़ाव पर खड़ा है। 9 और 10 अगस्त को राजगीर में पहली बार अंडर-20 एशियन रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप-2025 का आयोजन होने जा रहा है। इस पर रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि इस आयोजन से रग्बी को नई पहचान मिलेगी और बिहार का खेल मानचित्र पर एक नया मुकाम स्थापित होगा।
शिविर लगाकर नगर विधायक ने किया कांवरियों की सेवा
भागलपुर | भागलपुर के कचहरी चौक पर श्रावणी मेले को लेकर नगर विधायक अजीत शर्मा ने रविवार काे सेवा शिविर लगाया । इस दौरान विधायक शर्मा डाक बम कांवरियों की सेवा कर धार्मिक भावना का परिचय दिया। विधायक ने कांवरियों के बीच फल और शरबत का वितरण किया।
बजरंग दल जिले के मठ मंदिरों में करेंगे हनुमान चालीसा और आरती का कार्यक्रम
अररिया | फारबिसगंज सुल्तान पोखर स्थित शिव मंदिर के परिसर में रविवार को बजरंग दल की बैठक पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी की अध्यक्षता में हुई।बैठक में जिले के सभी मठ मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ और आरती का आयोजन का निर्णय लिया गया।
डेढ़ बीघा जमीन को ले प्राणलेवा हमले में के किसान घायल
नवादा | जिले में सिरदला थाना क्षेत्र के चौबे गांव में रविवार को एक परिवार पर आफत बनकर टूटी। डेढ़ बीघा जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जब दिनेश सिंह पर 10 से 15 हथियारबंद पडिया गांव के लोगों ने अचानक हमला कर दिया। घटना इतनी दर्दनाक थी कि ग्रामीणों के मुताबिक दिनेश सिंह की चीखें पूरे टोले में गूंज उठीं।
बरसात में डूबी अड़राहा की उम्मीदें,विकास का पहिया हुआ दूर
अररिया | आजादी के 75 वर्ष को पूरे देश ने तीन साल पहले अमृत महोत्सव के रूप में मनाया।लेकिन आज भी कई ग्रामीण इलाके विकास की बाट जोह रहे हैं। आजादी के 78 साल बाद भी अड़राहा वार्ड संख्या एक की 250 मीटर की सड़क नहीं बन पाई। कच्ची सड़क केवल बदहाली की कहानी बयां कर रही है,बल्कि प्रशासनिक और राजनीतिक उदासीनता की मिसाल बन चुका है।
बिहार में गंडक बैराज से छोड़ा गया 1.09 लाख क्यूसेक पानी,कई जिलों में अलर्ट जारी
पटना | बिहार में गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर से पानी छाेड़ा गया है, जिसके बाद राज्य के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जल संसाधन विभाग ने बाढ़ की संभावना को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है और आसपास के जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है।
फारबिसगंज में जनसंवाद में कार्यकर्ताओं से किया गया सीधा संवाद
अररिया | फारबिसगंज के कोठीहाट रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में प्रखंड एवं नगर कांग्रेस कमिटी की ओर से रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अमितेश गुड्डू ने किया।
आजादी उत्सव कार्यक्रम में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित
भागलपुर | आजादी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन रविवार को सामाजिक सांस्कृतिक संस्था जनप्रिय भागलपुर और एक्शन एड एसोसिएशन (बिहार) की ओर से स्नातकोत्तर गांधी विचार विभाग के प्रांगण में दो ग्रुप में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। चित्रकला अंतर्गत ग्रुप ए का विषय आजादी से संबंध में तथा ग्रुप बी का विषय जलवायु परिवर्तन से संबंधित तथा भाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत ग्रुप ए का विषय हमारा संविधान तथा ग्रुप बी में युद्ध का पर्यावरण पर असर था।
बाढ़ के पानी में डूबकर 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में छाया मातम
भागलपुर | जिले के सनोखर थाना क्षेत्र के कुशाहा गांव में रविवार की सुबह एक 15 वर्षीय किशोर मोहम्मद शमीम की मौत बाढ़ के पानी में डूबकर हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि शमीम अपने चार पांच दोस्तों के साथ गांव के पश्चिमी बहियार में नहाने गया था, जहां बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। नहाने के दौरान वह पानी के तेज रेत में बह गया और गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
जल भराव से पांच सौ एकड़ में लगी धान की फसल बर्बाद, किसानों में आक्रोश
भागलपुर | जिले के सन्हौला प्रखंड के अरार पंचायत के चांचे गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण करीब 500 एकड़ में लगा धान का फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है,जिसके कारण गांव के सभी किसानों में भारी आक्रोश है। गांव के हजारों किसानों ने सामुहिक रूप से हस्ताक्षर कर एक आवेदन भागलपुर जिला पदाधिकारी को दिया है।