फिल्म पंजाब-95 की रिलीज टली, दिलजीत दोसांझ ने पोस्ट कर फैंस से मांगी माफी
दिलजीत दोसांझ लोकप्रिय अभिनेता हैं। दिलजीत इस समय अपने ‘डिल्युमिनाटी’ म्यूजिक टूर से पूरी दुनिया में धूम मचा रहे हैं। दिलजीत सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। ऐसे ही दिलजीत की सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट ने उनके फैंस को निराश कर दिया है।
बिग बॉस 18 के विजेता बने करणवीर मेहरा ने ट्रॉफी के साथ मां-बहन की फाेटाे की शेयर
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के 18वें सीजन का खिताब जीतने के बाद अभिनेता करणवीर मेहरा ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला पोस्ट किया है। शो के 15 सप्ताह की यात्रा के बाद अभिनेता करणवीर मेहरा ने विवियन डेसेना को हराकर विजेता बने। बिग बॉस जीतने पर करणवीर को इनाम के तौर पर 50 लाख रुपये मिले हैं।
नीरज चोपड़ा ने टेनिस प्लेयर हिमानी संग रचाई शादी
भारत के ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को शादी कर ली। उन्होंने 2 दिन बाद रविवार को रात 9.36 बजे सोशल मीडिया पर अपनी शादी की 3 तस्वीरें पोस्ट कीं। फोटोज में उनकी पत्नी हिमानी और मां सरोज देवी नजर आए। 27 साल के नीरज ने सोशल मीडिया पर लिखा- जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।
गुरु सद्गुरु के पैर छूते हुए नजर आईं कंगना: ‘इमरजेंसी’ की सफलता के लिए लिया आशीर्वाद
कंगना रनोट की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को रिलीज़ हो चुकी है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अनुपम खेर के साथ आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु को फूलों का गुलदस्ता दे रही हैं और उनके पांव छूते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल, 17 जनवरी को जुहू के पीवीआर में फिल्म इमरजेंसी की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी,
सैफ अली खान पर हमले का संदिग्ध हिरासत में
एक्टर सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमले के मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने शुक्रवार को एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हमले के बाद संदिग्ध CCTV में बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास नजर आया था। उसे इसी इलाके से हिरासत में लिया गया है।
हमले के बाद घायल सैफ अली खान की आयी पहली प्रतिक्रिया
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार सुबह उनके बांद्रा स्थित घर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में अभिनेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें सुबह 3.30 बजे लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी सर्जरी हुई और अब अस्पताल से अभिनेता की पहली प्रतिक्रिया सामने आयी है।
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लगा झटका
अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 2024 में जून महीने में रिलीज होने वाली थी लेकिन विवादों में घिर गई। आखिरकार कुछ सीन काटने के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दे दी। अब एक बार फिर ये फिल्म विवादों में फंस गई है। फिल्म ‘इमरजेंसी’ बांग्लादेश में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।
अक्षय कुमार ने परेश रावल संग कुछ यूं सेलिब्रेट किया मकर संक्रांति
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार प्रियदर्शन की ओर से निर्देशित भूत बांग्ला में नजर आने वाले हैं। अभिनेता फिलहाल जयपुर में हॉरर कॉमेडी की शूटिंग कर रहे हैं। अब मकर संक्रांति 2025 के अवसर पर अक्षय ने एक वीडियो शेयर किया, इसमें वह परेश रावल के साथ पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं।
किरण राव ने आमिर खान के परिवार के साथ अपने रिश्ते के बारे में की खुलकर बात
आमिर खान और किरण राव 2021 में अलग हो गए। 2005 में शादी के बाद उनका 16 साल तक रिलेशनशिप रहा और फिर तलाक हो गया। अब, किरण राव ने तलाक, रिश्ते के बाद की दोस्ती, सम्मान और आमिर के परिवार के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। “हम बहुत आसानी से अलग हो गए, क्योंकि हम उस बिंदु पर पहुंच गए थे जहां हम तलाक के लिए तैयार थे। हमने अपनी शादी बचाने की बहुत कोशिश की।
सामंथा रुथप्रभु को हुआ चिकनगुनिया: जोड़ों में तेज दर्द होने के बावजूद जिम में कर रही हैं इंटेंस वर्कआउट
सामंथा रुथप्रभु ने शुक्रवार को एक स्टोरी शेयर कर चिकनगुनिया होने की जानकारी फैंस से शेयर की थी। गंभीर बीमारी की जानकारी देने के लिए एक्ट्रेस ने अपने वर्कआउट की वीडियो शेयर कर बताया है कि वो इस कंडीशन में भी हार नहीं मान रही हैं। सामंथा रुथप्रभु ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट की है।