अब 23 मई से ‘केसरी चैप्टर-2’ तेलुगू भाषा में बड़े पर्दे पर देखी जा सकेगी
अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की शानदार अदाकारी से सजी फिल्म ‘केसरी: चैप्टर-2’ 18 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। जलियांवाला बाग हत्याकांड की त्रासदी को भावुक अंदाज में पेश करती यह फिल्म शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।
‘क्रिमिनल जस्टिस-4’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मशहूर वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के अब तक तीन सीजन दर्शकों के बीच खूब पसंद किए जा चुके हैं। बीते साल मेकर्स ने इसके चौथे सीजन की घोषणा की थी और अब आखिरकार ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का आगाजः उर्वशी रौतेला ने बिखेरा जलवा
दुनियाभर में प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल के 78वें संस्करण का आगाज मंगलवार से फ्रांस के समुद्री तटवर्ती शहर कान्स में हुआ है। यह आयोजन 24 मई तक चलेगा, जिसमें दुनिया भर से फिल्में और कलाकार भाग ले रहे हैं। भारतीय फिल्म उद्योग से भी कई प्रमुख हस्तियां इस उत्सव का हिस्सा बनी हैं
‘जय हनुमान’ के लिए ऋषभ शेट्टी और भूषण कुमार की बड़ी साझेदारी
कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जय हनुमान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन ‘हनु-मान’ फेम प्रशांत वर्मा कर रहे हैं, जिन्होंने इसकी कहानी भी खुद लिखी है। अब इस बड़े प्रोजेक्ट से टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार भी जुड़ गए हैं।
भारत-पाकिस्तान तनाव पर आलिया भट्ट का भावुक पोस्ट
पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आकाओं को करारा जवाब दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर मनोरंजन जगत के कई कलाकार सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट शेयर कर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस और हर्षवर्धन राणे के बीच विवाद बढ़ा
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद देश की सीमाओं पर तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया। इस बीच पाकिस्तानी मशहूर हस्तियों ने भारत के हमले की निंदा की और इसके लिए भारत को ही दोषी ठहराया।
नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड के माहौल पर उठाए सवाल
अभिनेता नील नितिन मुकेश फिलहाल अपनी पहली सीरीज ‘जुनून’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नील नितिन मुकेश ने लगभग दो दशक बिता चुके हैं। इन वर्षों में सफलता के अलावा उन्होंने बुरे दिन भी देखे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इन दिनों बॉलीवुड का माहौल बहुत जहरीला हो गया है। लोग बहुत निराश हैं।
यू-ट्यूब ने बांग्लादेश के छह न्यूज चैनलों के प्रसारण को भारत में रोका
दुनिया के लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल की सहायक कंपनी यू-ट्यूब ने बांग्लादेश के छह न्यूज चैनलों के प्रसारण को भारत में रोक दिया है। इनके नाम हैं- जमुना टीवी, एक्टोर टीवी, डीबीसी न्यूज, सोमोय टीवी, बांग्लाविजन न्यूज और मोहोना टीवी।
सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म ‘रेड 2’
अजय देवगन बीते कुछ समय से अपनी फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। यह फिल्म रिलीज़ के पहले ही दिन से सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत रही है। ‘रेड 2’ के साथ साउथ की दो फिल्में ‘हिट 3’ और ‘रेट्रो’ भी रिलीज़ हुई थीं, लेकिन अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाज़ी मारते हुए बाकी दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
बॉलीवुड हस्तियाें ने की भारतीय सेना की तारीफ
भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। इसके जवाब में भारतीय सेना ने सख्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के अहम ठिकानों पर करारा हमला किया।