झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, मंत्री इरफान अंसारी ने की घोषणा
युवा क्रिकेट प्रतिभा Vaibhav Suryavanshi को जल्द ही एक नई जिम्मेदारी मिलने जा रही है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari ने घोषणा की है कि वैभव सूर्यवंशी को स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें झारखंड में सम्मानित भी किया जाएगा।
चलती ब्रेजा कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई राख
जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत शेखपुरा गांव के समीप शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब चित्रा से जामताड़ा की ओर जा रही एक मारुति ब्रेजा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया और पूरी तरह जलकर राख हो गया।
झारखंड में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और वज्रपात से 5 की मौत, कई घायल
झारखंड के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्यभर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी,
आम के पेड़ से लटका मिला 16 वर्षीय छात्रा का शव, गांव में पसरा मातम
जिले के सदर थाना क्षेत्र के सतपारा घटा गांव में शनिवार को एक 16 वर्षीय किशोरी का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान वार्ड पार्षद विजयपाल भगत की पुत्री सुशांति कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुल छोड़ नदी में उतारा थाना प्रभारी का वाहन, बीच धारा में फंसा, जेसीबी से निकाला गया
गावां थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया।
बाघ एक्सप्रेस में 40 लाख की बेहिसाब नकदी बरामद, GRP जांच में जुटी
जामताड़ा में राजकीय रेल पुलिस (GRP) ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13019) से 40 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की है।
जामताड़ा में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर छोड़ भागे माफिया
जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर माइनिंग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।
108 एंबुलेंस सेवा मामले की सीबीआई जांच हो : बाबूलाल मरांडी
प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने 108 एंबुलेंस सेवा में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
जेयूवीएनएल में अनियमितताओं का आरोप, श्रमिक संघ ने उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई
झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जेयूवीएनएल) में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
शराब घोटाला केस : नवीन केडिया को विदेश यात्रा की अनुमति नहीं
झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी कारोबारी नवीन केडिया को एसीबी कोर्ट से राहत नहीं मिली है। अदालत ने उनकी इंग्लैंड यात्रा की अनुमति संबंधी याचिका खारिज कर दी है।