पुलिस ने हथियार के साथ पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार
हजारीबाग | जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से हथियार, सोना-चांदी के गहने, मोबाइल फोन, वाहन सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। इनमें से अधिकांश अपराधी पूर्व में कई संगीन मामलों में शामिल रहे हैं।
लोहरदगा मे दीपावली की तैयारियां पूरी, लोगों मे उत्साह
लोहरदगा | रौशनी का पर्व दीपावली को लेकर पूरे शहर में उल्लास और उत्साह का माहौल है सोमवार को मनाए जाने वाले इस पर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाजारों में खरीदारी को लेकर दिनभर रौनक बनी रही। मिठाई की दुकानों, साज-सज्जा और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा
पश्चिमी सिंहभूम | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र में हुए कथित अवैध लौह अयस्क खनन मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी और जिला खनन पदाधिकारी पर पद का दुरुपयोग करने और मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
चक्का जाम आंदोलन के बाद एएमपी कोलियरी के ठेका मजदूरों को मिलेगा 8.33% सालाना बोनस
बाघमारा | बरोरा क्षेत्र के एएमपी कोलियरी में कार्यरत सेलपिकर ठेका मजदूरों के मासिक भुगतान सहित अन्य मांग को लेकर शनिवार को यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में बेनीडीह लिंक सायडिंग का चक्का जाम कर दिया. आंदोलन का नेतृत्व यूनियन के क्षेत्रीय सचिव संतोष गोराई ने किया।
संस्कार ज्ञानपीठ में रंगोली एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन
बाघमारा | संस्कार ज्ञानपीठ पीयूष विहार हरिना के छात्र छात्राओं से के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ मुकेश कुमार राय,नीरजा राय एवं प्राचार्या रेशमी मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात संगीत शिक्षक धीरज तिवारी के नेतृत्व में कक्षा अष्टम की छात्राओं के द्वारा ह्रदय स्पर्शी छठ गीत गया। इसके पश्चात अलग अलग समूह में बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
सारंडा में पुलिया विस्फोट का आरोपी गिरफ्तार, चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता
पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल क्षेत्र में पुलिया उड़ाने वाले दो माओवादियों को चाईबासा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी अमित रेणु ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अलब्रेट लोमगा उर्फ रेंगो लोमगा (19) और विकास लोमगा उर्फ रापा/गबरी/बालका लोमगा (20) शामिल हैं। दोनों बंदगांव के सिंकल गांव के रहनेवाले हैं।
हजारीबाग में व्यवसायी के घर डकैती, छह नकाबपोश लुटेरों ने लूटे 6 लाख और जेवर
हजारीबाग के बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र में एक सीमेंट व्यवसायी सुनील कुमार पांडेय के घर और दुकान में रात के समय छह नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने पहले व्यवसायी और उनके परिवार को बंधक बनाया और बंदूक की बट से मारकर घायल किया। इसके बाद घर में रखी लगभग 6 लाख रुपये नकद और जेवर लूटकर फरार हो गए।
झामुमो नेता मुन्ना सिन्हा हत्याकांड सुलझा, मुख्य आरोपी अरुण ठाकुर गिरफ्तार
पलामू। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पांकी प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरुण उर्फ डोमन ठाकुर को शुक्रवार देर शाम छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी उसी इलाके में छिपा हुआ था, जहां से पुलिस ने उसे पकड़ा।
हजारीबाग के 16 स्कूलों में 5 साल से खराब रिजल्ट, डीईओ ने प्रधानाध्यापकों से मांगा जवाब
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के 16 सरकारी स्कूलों में लगातार पांच वर्षों से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम बेहद खराब रहने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने सभी प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कांके में पशुधन समृद्धि की नई राह
प्रखंड सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग) के तहत लाभुकों के चयन हेतु प्रखंड