आउटसोर्सिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पर गोलीबारी
धनबाद | मुनीडीह ओपी क्षेत्र के काली मंदिर के समीप गोपाल रेड्डी की कार पर अपराधियों ने फायरिंग की। इस दौरान एक गोली उनके कार के अगले हिस्से में लगी, जबकि दूसरी गोली कार के पिछले दरवाजे को छेद कर उनकी जांघ में जा लगी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।
वासेपुर में प्रिंस खान के गुर्गे के घर पुलिस की कुर्की
धनबाद | वासेपुर के कमर मखदुमी रोड स्थित प्रिंस खान के गुर्गे और आरोपित अदनान उर्फ अंडा के घर बैंक मोड़ थाना और भूली ओपी की पुलिस ने शनिवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
जेसोवा ने मुख्यमंत्री को दीवाली मेला में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम ने जीता स्टेट चैंपियन का खिताब
पूर्वी सिंहभूम | जिले की बेटियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए राज्य स्तरीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17) में शानदार जीत दर्ज कर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
‘अपना पानी टैंक साफ़ करें’ अभियान से ग्रामीणों में स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य जागरूकता
पाकुड़ | पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी गांवों में “अपना पानी टैंक साफ़ करें” अभियान चलाया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को जलमीनारों और पानी टैंकों की नियमित सफाई के महत्व से अवगत कराना और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना था।
धनबाद: आउटसोर्सिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पर गोलीबारी, पुलिस जांच में जुटी
बीसीसीएल के मुनीडीह क्षेत्र में संचालित इंदू नामक आउटसोर्सिंग कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट गोपाल रेड्डी को गोली मारी गई है। मुनीडीह ओपी क्षेत्र के काली मंदिर के समीप गोपाल रेड्डी की कार पर अपराधियों ने फायरिंग की।
झारखंड में 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक कूरियर सेवाएं रहेंगी बंद
रांची | झारखंड में 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक कूरियर सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। झारखंड कूरियर एसोसिएशन की बैठक के बाद दुर्गा पूजा के दौरान कूरियर सेवाओं के अवकाश पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया।
झारखंड : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव पड़ा कमजोर, 28 से मौसम होगा साफ
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर दक्षिण ओडिशा तट को शुक्रवार को पार कर गया। इससे रविवार से झारखंड में मौसम साफ होने की संभावना है। यह जानकारी रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को दी।
जमशेदपुर: विधायक मंगल कालिंदी ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का किया उद्घाटन
शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने श्री-श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति दुर्गा हाट बाजार गोविंदपुर, श्री-श्री राम मंदिर दुर्गा पूजा समिति छोटागोविंदपुर, सर्बजानिन श्री-श्री दुर्गा, लक्ष्मी, काली पूजा समिति हळूदबानी परसुडीह सहित कई दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया।
जमशेदपुर : डीसी की अध्यक्षता में वन अधिकार समिति की बैठक, 85 दावों की हुई समीक्षा
जमशेदपुर | जमशेदपुर समाहरणालय में डीसी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2006 के अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम के तहत प्राप्त कुल 85 वन पट्टा दावा अभिलेखों पर चर्चा हुई। इनमें 11 सामुदायिक, 72 व्यक्तिगत और 2 एनएचएआई से संबंधित दावे शामिल थे।