गिरिडीह: मंत्री सुदीव्य सोनू ने पंडालों का निरीक्षण कर मां दुर्गा से जिले की खुशहाली की प्रार्थना की
नवरात्र के अवसर पर शनिवार को गिरिडीह विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री सुदीव्य सोनू ने शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा की आराधना की। इस दौरान उन्होंने मां से झारखंड व जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
JSSC भर्ती: 3000 विशेष आचार्य और 47 पारा मेडिकल स्टाफ की होगी नियुक्ति
रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर सरकार की सक्रियता बढ़ गयी है। जेएसएससी और जेपीएससी लगातार विभिन्न तरह के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकालने में जुटा है। इसी बीच जेएसएससी को फिर विशेष आचार्य और विभिन्न काराओं में पारा मेडिकल स्टाफों की नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजी गयी है।
जमशेदपुर: बाबूलाल मरांडी ने ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा महोत्सव का किया शुभारंभ
ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ काशीडीह रामनवमी मैदान में धूमधाम से हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए और उन्होंने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।
धनबाद में बड़ा हादसा टला: 110 फीट ऊंचा पूजा पंडाल भरभराकर गिरा
धनबाद | धनबाद के भूली बी ब्लॉक में शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब तिरुपति बालाजी मंदिर की थीम पर बन रहा 110 फीट ऊंचा दुर्गा पूजा पंडाल अचानक गिर गया। करीब 9.5 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह भव्य पंडाल पूरी तरह ध्वस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
बंगाल चुनाव: जीत की रणनीति पर BJP सक्रिय, झारखंड इकाई की मदद से फतह का तैयार प्लान
बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड में भी कॉल सेंटर समेत दूसरे प्लेटफॉर्म बनाने का निर्देश दिया है। पिछले सप्ताह भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष ने रांची में बैठक की और संसाधनों पर चर्चा की।
JSSC भर्ती: जेल विभाग में 1778 पदों पर बहाली, 7 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू
झारखंड | झारखंड के युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका आया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य की जेलों में 1778 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें कक्षपाल (Warder) और सहायक कारापाल (Assistant Jailor) जैसे अहम पद शामिल हैं। इस बहाली को जेल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Jharkhand: अलका तिवारी बनीं मंगलवार तक मुख्य सचिव, नए चेहरे की तलाश तेज – किसे मिलेगा जिम्मा?
झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी की सेवानिवृत्ति की तारीख 30 सितंबर 2025 है, लेकिन प्रशासनिक परिस्थितियों के चलते उनका अंतिम कार्य दिवस शुक्रवार, 26 सितंबर को ही समाप्त हो गया है। हालांकि वह 30 सितंबर तक आधिकारिक तौर पर पद पर बनी रहेंगी।
हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय चौबे पर तीसरी FIR, ACB की गिरफ्तारी की तैयारी
हजारीबाग | हजारीबाग वन भूमि घोटाले में जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की मुश्किलें और गहरा गई हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अब उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी है। मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग से मंजूरी मिलने के बाद ACB ने 25 सितंबर को हजारीबाग में इस मामले में FIR दर्ज की।
विधायक ने कॉलेज के तिमंजिला भवन का किया उद्घाटन
पूर्वी सिंहभूम | जिले के मानगो स्थित जेकेएस इंटर कॉलेज के तिमंजिला भवन का उद्घाटन शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक एवं कॉलेज के अध्यक्ष सरयू राय ने फीता काटकर किया।
‘मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण’ में योगदान दें पार्टी नेता : उपायुक्त
रामगढ़ | झारखंड में रामगढ़ जिला के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभा कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।