विदेशी वस्तुओं को त्यागें, स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं : नागेश्वर
रामगढ़ | झारखंड के रामगढ़ में बाजार समिति स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बड़े उत्साह के साथ शुक्रवार को स्वदेशी सप्ताह मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रजरप्पा में की पूजा-अर्चना
रामगढ़ | शारदीय नवरात्र में रामगढ़ जिला के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को नवरात्र के पांचवें दिन मां छिन्नमस्तिका की पूजा करने रक्षा राज्य मंत्री और रांची से सांसद संजय सेठ भी पहुंचे।
रामगढ़ में खनन विभाग ने अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को किया जब्त
रामगढ़ | झारखंड के रामगढ़ में खनन विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जिला खनन अधिकारी (डीएमओ) के निर्देश पर खान निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को पकड़ा है। तीनों ट्रैक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
जमशेदपुर में मछली पालन विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
पूर्वी सिंहभूम | भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, केन्द्रीय मत्स्यिकी शिक्षा संस्थान, कोलकाता की ओर से आदिवासी उपयोजना के अन्तर्गत मीठे पानी में आधुनिक तकनीक से मछली पालन विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मत्स्य विभाग, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से जमशेदपुर में आयोजित किया गया था।
जमशेदपुर: मानगो में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 8 बाइक बरामद, 5 चोर गिरफ्तार
जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के हयातनगर इलाके से गुरुवार को हुई बाइक चोरी की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी कर 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 8 बाइकें बरामद की गई हैं। इस पूरे मामले का खुलासा शुक्रवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
एनसीसी कैडेट्स अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति की मिसाल : अन्नपूर्णा
कोडरमा | सांसद खेल महोत्सव के तहत शुक्रवार को जेजे कॉलेज कोडरमा से झुमरीतिलैया महाराणा प्रताप चौक तक आयोजित साइक्लोथॉन में क्षेत्र के युवाओं, छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका उद्घाटन सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया और स्वंय भी भाग लिया। इस साइक्लोथॉन ने न केवल फिट इंडिया और खेलो इंडिया के संदेश को मजबूत किया, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का भी प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया।
फूड सेफ्टी विभाग का छापा, कार्निवल रेस्टोरेंट हुआ सील
धनबाद | धनबाद स्वास्थ्य महकमा के फूड सेफ्टी विभाग ने शुक्रवार को मेमको मोड़ स्थित कार्निवल रेस्टोरेंट पर छापा मारते हुए रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। साथ ही विभाग फूड सेफ्टी एक्ट 2006 के तहत रेस्टोरेंट पर कार्रवाई भी करेगी।
जमशेदपुर में घर में घुसकर फायरिंग करने वाले 2 गिरफ्तार, देसी पिस्टल जब्त
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर में घर में घुसकर पोपो मुंडा को गोली मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों में बादल समासी और एक नाबालिग शामिल है।
गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: सवारी गाड़ी और ट्रक की टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत
गिरिडीह से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर बड़कीटांड़ जंगल के पास सवारी गाड़ी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में सवारी गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
राज्यपाल से मिले भाजपा नेता प्रकाश सिंह, पीएम मोदी के स्वास्थ्य कार्यों पर लिखी किताब की भेंट
बेरमो निवासी भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने रांची स्थित राजभवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाक़ात की। इस दौरान प्रकाश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक कार्यों पर लिखी अपनी पुस्तक ‘मोदी की गारंटी : स्वस्थ भारत’ राज्यपाल संतोष गंगवार को भेंट की।