कोल इंडिया ने दिवाली से पहले की पैसों की ‘बारिश’, कर्मचारियों के खाते में आएंगे ₹1.03 लाख
दुर्गा पूजा से ठीक पहले कोल इंडिया के 2.20 लाख कोयला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। प्रबंधन और श्रमिक यूनियनों के बीच कई घंटों की लंबी बातचीत के बाद बोनस (परफॉरमेंस लिंक्ड रिवॉर्ड) की राशि पर सहमति बन गई है।
दुर्गा पूजा पंडाल का तोरण द्वार गिरा, बड़ा हादसा टला
सरायकेला | सरायकेला जिले के सिंहभूम बॉयज क्लब एस-टाइप दुर्गा पूजा पंडाल का तोरण द्वार शुक्रवार को अचानक गिर गया। हादसे के वक्त वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।
झारखंड में 15 दिन में टूटा रिकॉर्ड, 3.5 लाख केस बीयर की खपत
राज्य में शराब पीने के शौकीनों ने इस बार एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी उम्मीद शायद उत्पाद विभाग ने भी कभी नहीं की थी। दरअसल राज्य में नई उत्पाद नीति लागू होने के बाद सितंबर 2025 के शुरूआती 15 दिनों के भीतर, इतनी शराब की बिक्री हुई, जिसने साल भर के रिकॉर्ड को तोड़ कर रख दिया है।
झारखंड के विभिन्न जिलों में 30 सितंबर और एक अक्टूबर को बारिश की संभावना
रांची | झारखंड के विभिन्न जिलों में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को दी गयी है।
आकाशीय बिजली गिरने से बच्ची की मौत
जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार के मायापुर के चाड़ो गांव में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक झुलस गई। दो बाल बाल बच गए। घटना के समय चारों बच्चे बारिश के पानी से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे खड़े थे।
ACB की बड़ी कार्रवाई: जमीन घोटाले में विनय सिंह गिरफ्तार, विनय चौबे पर भी FIR दर्ज
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), हजारीबाग को जमीन के अवैध जमाबंदी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसीबी की टीम के द्वारा इस मामले के प्राथमिकी अभियुक्त विनय कुमार सिंह को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया उप-समितियों का गठन
पश्चिमी सिंहभूम | चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (सत्र 2025-27) की पहली कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को टिप्सी रेस्टोरेंट, चाईबासा में अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई।
कुल और कोख की रक्षा करती है मां कौलेश्वरी, देश-विदेश से आते हैं श्रद्धालु
चतरा | झारखंड और बिहार राज्य के सीमा पर स्थित हंटरगंज प्रखंड का कोल्हुआ पर्वत जिसे कौलेश्वरी भी कहा जाता है, यह तीन धर्मों का संगम स्थली है। नवरात्र में कोल्हुआ पर्वत देश-विदेश के श्रद्धालु पहुंचते हैं। संतान प्राप्ति की कामना को लेकर नवरात्र में यहां लाखों की भीड़ उमड़ती है। यह पर्वत रामायण और महाभारत काल से जुड़ा हुआ है।
प्रधानाचार्य ने छात्राओं पर की अश्लील टिप्पणी, हंगामा
धनबाद | गोविंदपुर थाना क्षेत्र बरवा पूर्व स्थित पीएम श्रीमहेंद्र +2 उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा पर विद्यालय की ही छात्राओं ने अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को विद्यालय के मुख्य गेट पर हंगामा करते हुए प्रधानाचार्य को निलंबित करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 160 चिकित्सकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य विभाग में जल्द होगी बंपर बहाली
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 160 चिकित्सकों को गुरुवार को नियुक्ति पत्र सौंपा है। इनमें पांच मेडिकल कालेजों के लिए जेपीएससी से नियुक्त हैं। जबकि 54 सहायक प्राध्यापक हैं। अन्य चिकित्सकों में 38 विशेषज्ञ चिकित्सक है। 55 चिकित्सा पदाधिकारी तथा 13 दंत चिकित्सक हैं।