जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं
पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया।
रांची में डीडीसी ने ‘पलाश वेंडिंग मशीन’ और ‘आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस-वे योजना’ का किया शुभारंभ
रांची | झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में शुक्रवार को रांची के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सौरभ कुमार भुवनिया ने ‘पलाश वेंडिंग मशीन’ और ‘आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस-वे योजना’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने दो मालवाहक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर योजना का औपचारिक उद्घाटन किया।
गुमला में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक, SAM और MAM बच्चों के लिए विशेष योजनाओं पर जोर
गुमला जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त गुमला, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी LS, संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।
झारखंड दौरे पर केंद्रीय कोयला मंत्री ने दी बड़ी घोषणाएं, माइंस क्लोजर और झरिया मास्टर प्लान पर अहम संकेत
झारखंड दौरे के दौरान केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी। रांची में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा मांगी जा रही बकाया राशि के समाधान के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है।
निकाय चुनाव: 30 सितंबर को रिटायर होंगी मुख्य सचिव अलका तिवारी, 14 अक्टूबर को चार्ज फ्रेम होगा
मुख्य सचिव अलका तिवारी, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार व अन्य पर नगर निकाय चुनाव संबंधी अवमाना मामले में झारखंड हाईकोर्ट 14 अक्तूबर को चार्ज फ्रेम करेगा। लेकिन दिलचस्प रूप से चार्ज फ्रेम होने से पहले ही अलका तिवारी मुख्य सचिव पद से 30 सितंबर 2025 को रिटायर कर जाएंगी।
रामगढ़ में नशे से तंग पिता ने बेटे को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, खुद भी हालत गंभीर
रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव के जायसवाल टोला में पिता ने बेटे की हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि बेटा नशे का आदी हो चुका था और इससे वह घर को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा था। बेटे से परेशान होकर पिता ने बांस के डंडे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
जमशेदपुर में 30 लाख की लूट का खुलासा, पुलिस ने 4 अपराधियों को दबोचा
4 सितंबर को जमशेदपुर के बिष्टुपुर में हुई 30 लाख रुपये की बड़ी लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सहित कुल 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
साहिबगंज में घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने शख्स की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक शख्स को घर में घुसकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक का नाम राजकुमार यादव था। अपराधियों ने गोली उसकी दाहिनी आंख के ऊपर मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
अवैध खनन को लेकर 64 वाहन जब्त, 36 लाख वसूला गया जुर्माना
पलामू | उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। उपायुक्त ने डीएमओ सुनील कुमार से पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली। डीएमओ ने बताया कि अगस्त महीने में खनन विभाग स्तर से अबतक अवैध परिवहन व खनन कर रहे कुल 64 वाहनों को जब्त किया गया है। 36 लाख 36 हज़ार रुपये बतौर जुर्माना भी वसूला गया। वहीं कुल नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है।
जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले में तीन आरोपितों को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
रांची | झारखंड उच्च न्यायालय ने वर्ष 2024 में हुई झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेएसएससी-सीजीएल) पेपर लीक मामले के तीन आरोपितों को जमानत दे दी है। फिलहाल तीनों आरोपित न्यायिक हिरासत में हैं।