झारखंड के सात जिलों में 15 को भारी बारिश होने की आशंका
रांची | झारखंड के सात जिलों में 15 सितंबर को कहीं -कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर शुक्रवार को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को धमकी देने वाला गिरफ्तार
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को धमकी देने वाले आरोपित को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सारनाथ थाना क्षेत्र जयंत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद किया गया है।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
पश्चिमी सिंहभूम | पश्चिमी सिंहभूम जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत “आदि कर्मयोगी” अभियान की शुरुआत हो गई है। 11 से 13 सितंबर तक चलने वाली इस तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन जिले के सभी प्रखंडों में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों की ओर से किया गया।
भाजपा ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर निकाली आक्रोश रैली
गोड्डा | भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को महागामा में प्रखंड स्तरीय आक्रोश रैली निकाली गई। आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और बच्चों ने हाथों में तख्तियां-बैनर लेकर रैली में हिस्सा लिया।
सरकार की कार्यशैली को दिखाता है सूर्या हांसदा की फर्जी एनकाउंटर : डॉ नीरा
कोडरमा | आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की हत्या कर फर्जी एनकाउंटर करने की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कोडरमा प्रखंड मुख्यालय परिसर में झारखंड सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया।
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सीएम हेमंत सोरेन बोले- शिक्षा, रोजगार और युवाओं के प्रति सरकार प्रतिबद्ध
नगर विकास एवं आवास विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह शनिवार को राजधानी रांची में आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
जमीन विवाद केस में मंत्री इरफान अंसारी और फुरकान अंसारी बरी, कोर्ट से मिली बड़ी राहत
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और उनके पिता व पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को जमीन विवाद से जुड़े एक पुराने मामले में गुरुवार को बड़ी राहत मिली है। दुमका एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय में आज हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने साक्ष्य के अभाव में मंत्री सहित सभी आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया।
बोकारो में ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपत्ति, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
जिले के बालिडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोविंद मार्केट के पास गुरुवार को एक ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय संजीव सिंह और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।
गुमला में वज्रपात की चपेट में आने से नाना-नातिन की मौत, स्कूल से लौटते वक्त हुआ हादसा new
गुमला थाना क्षेत्र के चुहरू गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब तेज बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली ने दो लोगों की जान ले ली, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय सूना उरांव और 7 वर्षीय संगम उरांव के रूप में हुई है।
झारखंड में अक्टूबर से शुरू हो सकता है SIR, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दी तैयारियों की जानकारी new
झारखंड में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यक्रम अक्टूबर माह से शुरू हो सकता है। बुधवार को नई दिल्ली में चुनाव आयोग की समीक्षा बैठक में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने एसआइआर को लेकर राज्य में अबतक की तैयारियों की जानकारी दी।