गिरिडीह में परिणाम सुधार की मांग पर अभाविप का भूख हड़ताल आंदोलन, दो छात्रों की तबीयत हुई खराब new
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गिरिडीह इकाई की ओर से स्नातक सेमेस्टर-1 (2024-28) परीक्षा परिणाम सुधार की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन उग्र होता जा रहा है। बुधवार को गिरिडीह महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपने के बाद छात्र बुधवार सुबह से ही भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
बर्मामाइंस के मुखी बस्ती में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और बस्तीवासियों ने सड़क जाम कर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पूर्वी सिंहभूम में एसएसपी ने व्यापक स्तर पर पुलिस अधिकारियों का किया तबादला
पूर्वी सिंहभूम जिले में बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण, अनुसंधान कार्य की सुगमता और विधि-व्यवस्था संधारण को ध्यान में रखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बुधवार देर रात व्यापक स्तर पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है।
धनबाद में सबसे अधिक 86 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड
झारखंड के धनबाद जिले के पुटकी में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 86 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राजधानी रांची के भी कुछ भागों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी ।
बेतला नेशनल पार्क में सफारी अब केवल ओपन वाहनों से, बंद गाड़ियों पर पूरी तरह प्रतिबंध
लातेहार और पलामू जिलों में फैले प्रसिद्ध बेतला नेशनल पार्क में अब पर्यटक केवल खुले (ओपन) वाहनों से ही जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे। पार्क प्रशासन ने इस संबंध में एक नोटिस जारी करते हुए बंद वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
झरिया हादसा: जर्जर बीसीसीएल आवास ढहा, 3 की मौत – 4 गंभीर रूप से घायल
। धनबाद जिले के झरिया स्थित लोदना के 8 नंबर क्षेत्र में बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) का एक पुराना और जर्जर आवास लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक गिर गया।
भाजपा 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनायेगी : राकेश प्रसाद
खूंटी | भाजपा के जिला कार्यालय में बुधवार को सेवा पखवाड़ा को लेकर बैठक का आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने की। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि हमारी पार्टी जनसेवा में हमेशा आगे रहती है। कोरोना काल में भी हमारी पार्टी भाजपा ने ही सेवा कार्य किया था। उन्होंने कहा कि जब भी देश में संकट आया है, भाजपा देेश के साथ खड़ी रहती है।
ठेका श्रमिकों को हक नहीं मिलने पर करेंगे आंदोलन : अजय राय
रांची | इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ कोल मैनेजमेंट (आईआईसीएम) श्रमिक संघ की आवश्यक बैठक बुधवार को आईआईसीएम कैंपस परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अजय राय ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि प्रबंधन ने ठेका श्रमिकों की समस्याओं पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं की तो संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगा।
“ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में लिप्त 5 युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई”
जमशेदपुर जिले में पुलिस ने एक बड़ा छपा मारा है, जहां जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत संत रॉबर्ट स्कूल के पीछे मैदान में छापेमारी कर पुलिस ने ब्राऊन शुगर के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े इन युवकों के द्वारा सादे रंग की हुंडई कार से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही थी।
“रघुवर दास का सरकार पर वार : कहा- झारखंड में ‘सिंडिकेट राज’, आदिवासियों के हक पर चोट”
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में एक क्षेत्रीय दल की सरकार है और कांग्रेस केवल “पालकी ढोने” का काम कर रही है।