बाबूलाल का आरोप : हेमंत सरकार ने प्रशासन को बनाया बंधक, DGP पर वैधता को लेकर उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मरांडी ने कहा कि सरकार प्रशासन को बंधक बनाकर सत्ता का खेल खेल रही है।
महिलाओं के स्वरोजगार से होगा समाज का सशक्तिकरण : जगत माझी
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसलपीएस) से जुड़ी गोइलकेरा प्रखंड के दो महिला समूहों के बीच ट्रैक्टर और छोटा यात्री वाहन (छोटा हाथी) का वितरण किया गया।
गोड्डा में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सुनी बुनकरों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा
पुराना थाना भवन परिसर में आयोजित संगठन सृजन अभियान के बाद महगामा विधायक और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अपने क्षेत्र में बन रहे सिल्क कपड़ों और मधुबनी पेंटिंग के बारे में आए हुए अतिथियों को रेशम नगर भगैया गांव पहुंचकर विस्तार से जानकारी दी।
बैंक ऑफ़ इंडिया गुवा शाखा में करोड़ों का घोटाला, शाखा प्रबंधक निलंबित
पश्चिमी सिंहभूम | पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया गुवा शाखा में करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में पूर्व शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु पर आरोप साबित होने के बाद गुवा थाना में केस दर्ज किया गया है। वर्तमान शाखा प्रबंधक निलेश कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है।
रिटायर्ड बिजली कर्मी के आवास से लाखों की चोरी
कोडरमा | कोडरमा थाना अंतर्गत दूधीमाटी स्थित एक मकान से शुक्रवार रात चोरों ने लाखों के जेवरात, सामान और नकदी की चोरी का मामला सामने आया है। उक्त मकान सेवानिवृत्त विद्युत विभाग के कर्मचारी विजय सिंह का है। घटना की जानकारी देते हुए गृहस्वामी विजय सिंह ने बताया कि बीती रात 12 बजे तक वे लोग जगे हुए थे। उसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। जिस कमरे को चोरों की ओर से निशाना बनाया गया है, उस कमरे में कोई भी रात को सोता नहीं है।
धनबाद में बड़ा हादसा, BCCL ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी का साइलो प्लांट ढहा, एक कर्मचारी दबा
बीसीसीएल के ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। रात लगभग 11:30 बजे साइलो प्लांट अचानक गिर पड़ा, जिसके कारण एक कर्मचारी उसकी चपेट में आकर ऊपर फंस गया। हादसे के बाद बचाव कार्य तेजी से जारी है।
धनबाद में अपराधियों का कहर, दिनदहाड़े महिला पुलिसकर्मी और अस्पतालकर्मी बनी चेन स्नैचिंग की शिकार
धनबाद में बाइकर्स गैंग का उत्पात बढ़ गया है। अब वे महिला पुलिसकर्मियों को भी निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को धनबाद थाना क्षेत्र में चेन झपटने की दो-दो घटनाएं घटीं। इसमें एक महिला अस्तालकर्मी व एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाया गया।
झारखंड में 15 सितंबर से होगी मूसलधार बारिश, कई जिलों के लिए अलर्ट घोषित
मौसम विभाग ने राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य इलाकों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की सम्भावना जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर के बाद मानसून में थोड़ा बदलाव आएगा।
दुर्गा पूजा से पूर्व मंईयां योजना की राशि व तीन माह की पेंशन जारी, लाखों लाभुकों को बड़ी सौगात
झारखंड सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले राज्यवासियों को आर्थिक राहत देने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत लाभुक महिलाओं को सितंबर महीने की सहायता राशि त्योहार से पहले ही प्रदान की जाएगी।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन को लेकर रायशुमारी बैठक
गोड्डा | जिले के बोआरीजोर प्रखंड के बड़ा सिमड़ा स्थित डाक बंगला में शुक्रवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर रायशुमारी बैठक आयोजित की गई।