“घाटशिला में मतदाता सूची पुनरीक्षण की शुरुआत, SDO ने राजनीतिक दलों संग की बैठक”
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 45- घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में आमंत्रित किया गया।
झारखंड उच्च न्यायालय ने मुख्य सचिव,आईएएस वंदना दादेल और विनय चौबे को जारी किया अवमानना नोटिस
रांची | झारखंड उच्च न्यायालय में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश का अनुपालन नहीं करने पर राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी, भारतीय प्रशासनिक सेवा की आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और नगर विकास विभाग के पूर्व सचिव विनय चौबे के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया है।
मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक दिवंगत दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि
रांची | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने बुधवार को झारखंड आंदोलन के नेता और पूर्व विधायक दिवंगत दुर्गा सोरेन की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें नमन किया।
डोडा के दो तस्कर डेढ़ लाख रुपये के साथ गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम | पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित टेबो थाना पुलिस ने डोडा कारोबार पर शिकंजा कसते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सराईकेला-खरसावां जिले के कुचई थाना अंतर्गत जोम्बरों गांव निवासी जोहन पूर्ती और मार्टीन सोय के रूप में हुई है।
चोरों ने घर मालिक को चाकू दिखाकर दी धमकी, पानी को मोटर लेकर फरार
पूर्वी सिंहभूम | उलीडीह थाना क्षेत्र डिमना मेन रोड पर मंगलवार की देर रात चोरों ने एक चोरी की घटना को अंजाम दिया। नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के बगल में रहने वाले पप्पू गौतम के घर में घुसे चोरों ने न सिर्फ ताला और खिड़की तोड़ने की कोशिश की, बल्कि जागने पर घर मालिक को बटन चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। बदमाश पानी का मोटर चुराकर फरार हो गए।
“रामगढ़ घाटी में दाल-चावल से भरा ट्रक पलटा, हादसे में 2 की मौत”
रामगढ़ जिले से सड़क हादसे का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ले के चुटूपालू घाटी में चावल और दाल से लदे दो ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
“पलामू से हिरासत में लिया गया संदिग्ध रिहा, आतंकी कनेक्शन की जांच के बाद मिली क्लीन चिट”
दिल्ली स्पेशल पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए इस्लामगंज निवासी युवक गुलशेर आलम उर्फ मुन्ना को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। गुलशेर को बुधवार को पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया था।
“पलामू से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस कर रही पूछताछ”
दिल्ली स्पेशल पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामगंज से 22 वर्षीय गुलशेर आलम उर्फ मुन्ना को हिरासत में लिया है। गुलशेर से पूछताछ की जा रही है और उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।
“झारखंड के पांच जिलों में आज भारी बारिश, पूरे राज्य में आंधी-तूफान का रहेगा असर”
रांची सहित पूरे झारखंड में बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर के बाद आसमान में बादल छा सकते हैं और कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
“जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 100 करोड़ की ठगी कांड में दंपति गिरफ्तार”
जमशेदपुर पुलिस ने ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दंपति को गिरफ्तार किया है। 100 करोड़ रुपए से अधिक के ठगी मामले में मैक्सिस जोन टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।