दिल्ली चुनाव: भाजपा का संकल्प पत्र जारी
भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को ‘विकसित दिल्ली की नींव’ बताया। उन्होंने दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए, गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी देने का वादा किया। होली-दीवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर देने का भी ऐलान किया।
संयुक्त किसान मोर्चा 20 जनवरी को देशभर में करेगा सांसदों का घेराव
शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान नेता सरवण सिंह पंधेर के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भी अपने अलग कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। एसकेएम ने कहा कि आगामी 20 जनवरी को देशभर में सभी सांसदों का घेराव किया जाएगा।
जेपी नड्डा आज दिल्ली में जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर दो बजे प्रदेश कार्यालय में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र “संकल्प पत्र भाग-I” जारी करेंगे।
पाकिस्तान और अरब समेत इस्लामिक देश भी महाकुंभ में रुचि दिखा रहे
महाकुंभ के पहले अमृत स्नान के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महाकुंभ अमृत स्नान हैशटैग जबरदस्त ट्रेंड हुआ। हजारों यूजरों ने महाकुंभ के दौरान ली गई तस्वीरें, वीडियो और सूचनाएं साझा की। सोशल मीडिया पर लोगों ने महाकुंभ में हुई व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की भारी संख्या, संगम स्नान और अपनी फोटो को खूब शेयर किया
अभिनेता सैफ अली की हुई सर्जरी, आईसीयू में शिफ्ट किए गए
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की सर्जरी हो गई। उन्हें सर्जरी के बाद आपरेशन थिएटर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डाक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा
224 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खगड़िया जिले से प्रगति यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने खगड़िया जिले को 430 करोड़ रुपये की 224 विकासात्मक योजनाओं की सौगात दी। इनमें 89 योजनाओं का उद्घाटन एवं 135 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री याेगी पहुंचे वाराणसी, करेंगे समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार शाम को वाराणसी पहुंचे हैं। सोनभद्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरे। यहां जिला प्रशासन के अफसरों के साथ भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की
डॉलर के मुकाबले 19 पैसे की कमजोरी के साथ बंद हुआ रुपया
डॉलर इंडेक्स की कमजोरी के बावजूद अमेरिकी 10 ईयर ट्रेजरी यील्ड में आए उछाल और कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी की वजह से रुपया आज 19 पैसे की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसके पहले बुधवार को रुपये ने डॉलर की तुलना में 86.36 के स्तर पर कारोबार का अंत किया था। आज भारतीय मुद्रा 19
मोदी कैबिनेट ने ISRO के तीसरे लॉन्च पैड के निर्माण को दी मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को मंजूरी दी गई। इसके अलावा कैबिनेट ने अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा बढ़ाने की दिशा में भी बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने इसरो (ISRO) का तीसरा लॉन्च पैड (टीएलपी) स्थापित करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी
केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी दे दी है। इससे संभावित रूप से लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। नरेंद्र मोदी के अगुआई सरकार ने जनवरी 2016 में 7वां वेतन आयोग लागू किया था। इसकी सिफारिशें 31 दिसंबर, 2025 को खत्म होंगी।