ED समन मामले में हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने वापस ली अंतरिम राहत

News Saga Desk

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) समन प्रकरण में हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में चल रहे मामले में ED द्वारा समन का पालन नहीं करने को लेकर दायर शिकायत पर पहले मिली अंतरिम राहत को हाईकोर्ट ने समाप्त कर दिया है

जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की बेंच में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त समय मांगा गया और अंतरिम संरक्षण बढ़ाने का आग्रह किया गया। हालांकि अदालत ने राज्य सरकार के अनुरोध को खारिज कर दिया और पूर्व में जारी आदेश को वापस ले लिया।

अब मामले की अगली प्रक्रिया विशेष अदालत में आगे बढ़ेगी।

Read More News

Read More