झारखंड हमेशा अपने बलिदानियों का ऋणी रहेगा : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आरक्षी सुनील धान ने राज्यवासियों की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, हम उनकी शहादत को नमन
रांची समाहरणालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित और लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
प्रतुल शाहदेव का आरोप: राज्य सरकार की लापरवाही से झारखंड हाईकोर्ट की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा
झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर उच्च न्यायिक संस्था की सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट जैसी संवैधानिक संस्था की सुरक्षा में लापरवाही बेहद गंभीर विषय है।
शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों से मिले CM हेमंत, सरकार ने दी ₹1.5 करोड़ की सहायता राशि
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को सम्मान राशि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत निर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा।
रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन अब 19 जून के बजाये 3 जुलाई को, तारीख टली इस वजह से…
रांचीवासियों को रातू रोड फ्लाईओवर की सौगात पाने के लिए अब कुछ और दिनों का इंतजार करना होगा। पहले इस फ्लाईओवर का उद्घाटन 19 जून होना था, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नई तारीख की घोषणा करते हुए बताया है कि अब इसका उद्घाटन 3 जुलाई 2025 को किया जाएगा।
रांची: ट्रैफिक सुधार के लिए पुलिस की पहल, हेल्पलाइन नंबर जारी कर नागरिकों से सीधा संवाद
राजधानी रांची के यातायात समस्या से संबंधित समाधान हेतु SSP चंदन सिन्हा ने हेल्पलाइन नंबर 8987790601 जारी किया है। लोग इस नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर सकेंगे।
सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में मंदबुद्धि निराश्रित को कराया गया भोजन
परमहंस डा० संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य मे श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान मे विगत 16 माह से चल रहे पीडित मानव सेवा के पावन
जगन्नाथपुर सेक्टर-2 में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 5 सदस्य लाठी-डंडे और फरसे से घायल
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-2, साइड-5 में एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में प्रभुनाथ सिंह और उनकी बेटी को चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी मीना देवी के सिर में गंभीर चोट लगी है और उनका हाथ भी टूट गया है।
27 जून से शुरू होगा 10 दिवसीय जगन्नाथ रथ मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़
राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में इस वर्ष भी भव्य रथ मेले का आयोजन होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 27 जून से यह 10 दिवसीय मेला प्रारंभ होगा। मंदिर और मेले की तैयारियां जोरों पर हैं।
रांची को मिली नई सौगात: जल्द बनेगी एक और फोरलेन सड़क, जानें कहां होगा निर्माण
रांचीवासियों को बहुत जल्द एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। दरअसल, रांची में करोड़ों रुपए की लागत से एक फोर लेन सड़क बनने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, डीएवी पुंदाग से डीएवी हेहल तक फोरलेन सड़क बनेगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।