लगातार बारिश से ढहा मिट्टी का मकान, महिला की मौत
पश्चिम सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है। चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोडांग गांव में गुरुवार सुबह एक मिट्टी का घर ढहने से महिला की मौत हो गई, जबकि तीन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चाईबासा शहर की दुर्दशा पर भाजपा नेताओं ने नगर परिषद और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
भारी बारिश में जवाब दे गई डायवर्सन की कमजोर संरचना
खूंटी, बारिश ने एक ओर जहां आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। वहीं दूसरी ओर पुल और डायवर्सन के बह जाने से भी परेशानी बढ़ गई है। भारी बारिश के
कारण मुरहू थाना क्षेत्र के हेसेल और पेलौल गांवों के बीच नाले पर बना अस्थायी डाइवर्सन गुरुवार को तेज जल प्रवाह में बह गया।
एनएचएआई की लापरवाही से डूबा टाटा-रांची हाईवे
पूर्वी सिंहभूम, भारी बारिश के बाद एनएचएआई की लापरवाही सामने आई है। गुरुवार को काली मंदिर के पास टाटा-रांची और टाटा-पूरुलिया हाईवे पूरी तरह जलमग्न हो गए, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। आशियाना वुडलैंड कॉलोनी में जलभराव ने स्थिति को और भी भयावह बना दिया है।
लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, नदियां उफान पर
लोहरदगा, लोहरदगा जिला में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। लगातार हो रही बारिश से यहां के लोगों को काफी नुकसान हुआ है। बारिश ने जिले के विभिन्न इलाकों में गरीबों के 12 (कच्चे मकान) आशियाने को ध्वस्त कर दिया। साथ ही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोहरदगा शहर से लेकर गांव देहात में बारिश का असर देखा जा रहा है। मूसलाधार बारिश से दर्जनों पेड भी उखड गए। इससे बिजली व्यवस्था पर भी प्रभाव पडा है। लोहरदगा शहर में तीन दिनों से जलापूर्ति बाधित हो गई है।
रामगढ़ में अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह से लगेगा अंकुश : डीसी
रामगढ़, रामगढ़ डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज में गुरुवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह से अंकुश लगाने का निर्देश दिया।
एसपी अजय कुमार की मौजूदगी में डीसी ने सभी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को इस निर्देश का अनुपालन तत्काल करने को कहा। सबसे पहले डीएमओ निशांत अभिषेक के द्वारा अवैध खनन की विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की जानकारी डीसी और एसपी को दी गई। चितरपुर प्रखण्ड के भुचुंगडीह क्षेत्र में स्थित अवैध मुहानों में लगी आग की जानकारी दी गई।
कोलकाता से बिहार जा रही बस पलटी
हजारीबाग, बरकट्ठा अनुमंडल के गोरहर थाना क्षेत्र में गुरुवार को कोलकाता से बिहार जा रही सियाराम बस पांतितीरी गांव के पास एनएच -19 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस की छत पर प्रतिबंधित मांगुर मछली लदी थी। अधिक वजन से बस का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि बस में यात्रियों की संख्या कम होने से कोई जनहानि नहीं हुई।
डॉ निभा वर्मा के खिलाफ रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज
रामगढ़, रामगढ़ में डॉक्टर की कार से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक अतिकुर्र रहमान की पत्नी नूरी सबी अंजुम ने डॉ निभा वर्मा के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ अपने बच्चे फैजान का इलाज कराने चतरा जिले के जोरी से नईसराय सीसीएल हॉस्पिटल में आए थे।
झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी: कल 19 जून को रांची जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 19 जून 2025 को झारखण्ड के रांची जिले में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। विभाग के विशेष बुलेटिन में जिले को रेड जोन श्रेणी में रखा गया है, जिसके मद्देनजर एहतियातन रांची जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है।
10 जुलाई को रांची आएंगे अमित शाह, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में लेंगे हिस्सा
दस जुलाई को रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक सूचना राज्य सरकार को दे दी है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के मुख्यमंत्रियों को भी शामिल होने का निर्देश दिया गया है।
रांची: मोबाइल के इस्तेमाल पर डांटने पर नाबालिग छात्रा ने की खुदकुशी
राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के कार्ट सराय रोड, अपर बाजार से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक 15 साल की छात्रा ने मामूली बात पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।