पलामू में चतुर्थवर्गीय पदों पर विज्ञापन का विरोध
पलामृू। पलामू जिले में चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के भर्ती विज्ञापन का विरोध शुरू हो गया है। युवा जिलास्तर पर बहाली करने, विज्ञापन में सुधार, परीक्षा आयोजन, सिलेबस निर्धारण एवं स्थानीय अभ्यर्थियों को पूर्ण प्राथमिकता देने की मांग कर रहे हैं। इस सिलसिले में शनिवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
अफीम और ब्राउन शुगर का सप्लायर गिरफ्तार, दो करोड़ का ड्रग्स और 44.57 लाख बरामद
चतरा। अफीम और ब्राउन शुगर के स्टॉकिस्ट के रूप में चर्चित तस्कर रौशन दांगी गिरफ्तार हो गया है। उसके पास से लगभग 2 करोड़ के ड्रग्स बरामद हुए हैं। साथ ही 47.57 लाख रुपए नगद भी मिले हैं। पुलिस को उसके पास से अफीम से ब्राउन शुगर बनाने की लोहे की संरचना भी मिली है। चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
लोहरदगा। पुलिस ने बगडू थाना क्षेत्र के अरेया और लोहरदगा शहर के छत्तर बागीचा से लगभग 50 लाख रुपए का अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में अरेया गांव निवासी संदीप साहू को गिरफ्तार किया गया है,जबकि दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा।
झारखंड में गर्मी से अधिक बेचैन कर रहा उमस, मानसून के आने तक होगी परेशानी
रांची। झारखंड के विभिन जिलों में गर्मी से अधिक परेशानी बढ़े हुए उमस से हो रही है। राजधानी रांची सहित अधिकांश जिलों में उमस काफी बढ़ गया है। इससे लोगों को बेचैनी हो रही है।
राज्य के अन्य शहरों के मुकाबले शनिवार को रांची में सबसे अधिक उमस दर्ज किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
रांची। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी 17 जून को जनता दरबार लगाएंगे। जनता दरबार कांग्रेस भवन में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। इस दौरान मंत्री संबंधित विभाग और जनहित से जुड़ी समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेंगे। इस संबंध में शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने यह जानकारी दी।
मतदाताओं को अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर करें सूचीबद्ध – के. रवि कुमार
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्पष्ट निर्देश प्राप्त है कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा हेतु अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1200 के अंदर ही सुव्यवस्थित करनी है। इसके कारण राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या में वृद्धि होगी। जिसके लिए नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे साथ ही उक्त मतदान केंद्रों हेतु नए बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर भी नियुक्त किए जायेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शनिवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ ऑनलाईन माध्यम से बैठक कर रहे थे।
BIT मेसरा परिसर में छात्र की मौत मामले में HC में सशरीर हाजिर हुए कुलपति, रजिस्ट्रार और DGP
BIT मेसरा परिसर में छात्र राजा पासवान की मौत के मामले में आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। बीआईटी मेसरा, रांची के कुलपति, रजिस्ट्रार, डायरेक्टर के अलावा डीजीपी अनुराग गुप्ता आज कोर्ट के आदेश पर सशरीर हाजिर हुए।
रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे बनेगा बैडमिंटन कोर्ट, संजय सेठ ने दिया निर्देश
रांची में बनकर तैयार रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण करते हुए सांसद सह केंद्रीय समिति सदस्य संजय सेठ ने अधिकारियों को एक खास निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के नीचे खाली पड़ी जगह का सही इस्तेमाल किया जाएगा।
रांची में अबतक 37 कोविड पॉजिटिव मिले
रांची में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में कुल 20 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 6 पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ कुल कोविड संक्रमित की संख्या 21 हो गई है।
विनय चौबे की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई
झारखंड में 38 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किए गए निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे की याचिका पर आज 13 जून को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। विनय चौबे ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए कोर्ट में आपराधिक याचिका दाखिल की है।