रांची सहित इन 6 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, 4 दिन के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन से पहले ही झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिलने लगे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने 16 जून से 19 जून 2025 तक के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस कर्मी 28 को देंगे धरना
राज्यभर में 108 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारियों ने 28 जून को राजभवन (जाकिर हुसैन पार्क) के समक्ष विशाल महाधरना प्रदर्शन की घोषणा की है। एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारी झारखंड सरकार और सेवा प्रदाता संस्थाओं की ओर से लगातार अनदेखी किए जाने का विरोध कर रहे हैं।
स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
पूर्वी सिंहभूम, समाज में पुस्तक पढ़ने की घटती आदत के प्रति चिंता जताते हुए संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन बीते चार वर्षों से लगातार निशुल्क पुस्तक वितरण अभियान चला रही है। इसी कड़ी में रविवार को सीतारामडेरा स्थित स्लैग बस्ती में करीब 200 बच्चों के बीच स्टोरी बुक का वितरण किया गया।
शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का आकस्मिक निधन
पश्चिम सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत तांतनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय कोकचो में पदस्थापित शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का शनिवार देर रात हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। 55 वर्षीय सावैयां मूल रूप से सदर प्रखंड के गितिलपी गांव निवासी थे। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और समाज में शोक की लहर है।
वैभवश्री सामाजिक बदलाव का माध्यम है – पद्म कुमार
राष्ट्रीय सेवा भारती के तत्वावधान में बिहार,झारखंड, उड़ीसा,बंगाल,असम क्षेत्र के प्रांतीय वैभवश्री-अध्ययन टोली का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
रक्तदान सबसे महान सेवा है एक सच्चा जीवन दान है: संजय सर्राफ
झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता सह इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के लाइफ मेंबर संजय सर्राफ ने कहा है कि हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन
मतदाताओं को अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर करें सूचीबद्ध : के रवि कुमार
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से स्पष्ट निर्देश है कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1200 के अंदर ही सुव्यवस्थित करनी है। इस कारण राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या में वृद्धि होगी। इसके लिए नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। साथ ही उक्त मतदान केंद्रों के लिए नए बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर भी नियुक्त किए जायेंगे।
मुख्यमंत्री पहले मौजूदा रिम्स की हालत सुधारें, फिर नए रिम्स की दिशा में कदम बढ़ाएं : बाबूलाल
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रिम्स की हालत पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से कहा है कि पहले मौजूदा रिम्स की हालत सुधारें, फिर नए रिम्स के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाएं।
पुलिस ने किया दो लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार
जामताड़ा। जिले में हाल ही में हुई दो बड़ी लूट की घटनाओं का जामताड़ा पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई नकदी, हथियार और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अपराधियों में रियाजुद्दीन अंसारी उर्फ रेहान उर्फ रिजाउल अंसारी, शाहरुख अंसारी, सोहेल आलम और हैदर अंसारी शामिल है। ये सभी जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहरा गांव के निवासी हैं। इनके पास से एक चार पहिया वाहन, दो बाइक, एक देसी कट्टा, दो गोली, चार मोबाईल और लूटी गई रकम में 74 हजार नगद बरामद किया गया है।
हॉस्टल खाली कराने पहुंची पुलिस टीम का छात्राें ने किया विराेध
रांची। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित नवीन सरना कॉलेज हॉस्टल खाली कराने पहुंची पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के कारण पुलिस ने कार्यवाही को रोक दिया है और छात्रों को समझाने की कोशिश कर रही है।