रांची के एक घर में काम करने वाली नौकरानी कीमती सामान लेकर बॉयफ्रेंड संग फरार, मालिक ने की सावधानी बरतने की अपील
रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित रातू रोड के इंद्रपुरी मोहल्ले में एक कपड़ा व्यवसायी के घर घरेलू कार्यों में मदद करने वाली 18 वर्षीय युवती के अचानक फरार हो जाने का मामला सामने आया है।
रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
झारखंड सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है। अब राजधानी रांची में अगर कोई व्यक्ति सड़क किनारे, शराब दुकान के पास, पार्क में या किसी अन्य खुले सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करता पाया गया, तो उसे भारी जुर्माना देना होगा।
JMM ने मीडिया पैनलिस्टों को जारी किया निर्देश, कहा- खुद को ‘प्रवक्ता’ के तौर पर पेश न करें
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केन्द्रीय समिति ने एक अहम कार्यालय आदेश जारी करते हुए अपने मीडिया पैनल में शामिल सदस्यों को निर्देशित किया है कि वे समाचार चैनलों, अखबारों, वेब मीडिया व अन्य प्लेटफॉर्म्स पर पार्टी का पक्ष रखते समय स्वयं को केवल “पार्टी के पक्षकार (मीडिया पैनलिस्ट)” के रूप में ही प्रस्तुत करें।
रांची के तुपुदाना में टाइल्स फैक्ट्री के बाहर फायरिंग, PLFI नक्सलियों ने छोड़ा धमकी भरा पर्चा
रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र स्थित हिन्दुस्तान टाइल्स फैक्ट्री के मुख्य गेट पर बुधवार देर रात संदिग्ध पीएलएफआई नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना रात करीब 11 जून को घटी, जब बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक फैक्ट्री के पास पहुंचे।
बालिदान दिवस पर कार्यक्रम, सुदेश महतो ने सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल
आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी 22 जून को ‘बालिदान दिवस’ के अवसर पर रांची स्थित पार्टी कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी।
झारखंड में कोरोना के 16 एक्टिव केस: 24 घंटे में 27 सैंपल की जांच, 7 संक्रमित मिले
रांची में बीते 24 घंटे में कुल 27 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें से 7 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ फिलहाल कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हो गई है। मंगलवार को 20 सैंपलों की जांच की गई थी, इसमें भी 4 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
सिस्टम की लापरवाही ने ले ली नवजात की जान, 40 मिनट तक नहीं मिला रिम्स में बेड
झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में बुधवार को एक बेहद दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई, जिसने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाज की आस लेकर आए परिजनों को सिर्फ निराशा हाथ लगी, और एक मासूम की जान चली गई।
टेरर फंडिंग मामला : टीपीसी के रीजनल कमांडर आक्रमण उर्फ रवींद्र गंझू की जमानत पर एनआइए से मांगा जवाब
चतरा जिले के टंडवा स्थित मगध और आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में आरोपित तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी ) के रीजनल कमांडर आक्रमण उर्फ रवींद्र गंझू की जमानत याचिका पर अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत में 21 जून को सुनवाई होगी।
रांची के RJD कार्यालय में धूमधाम ने मनाया गया लालू यादव का जन्मदिन
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन बुधवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 78 पाउंड का केक काटा गया, जिस पर पार्टी का नाम अंकित था। हालांकि लालू यादव स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित नहीं थे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर को केक खिलाकर अपना उत्साह प्रकट किया।
रांची स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में आज देव स्नान, भगवान जाएंगे 15 दिनों तक एकांतवास में
रांची स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में 11 जून यानि आज भगवान जगन्नाथ को देव स्नान कराया जाएगा। दोपहर 2:00 बजे से 3:30 तक दर्शनार्थियों द्वारा जलाभिषेक भी किया जाएगा। 3:30 बजे मंगल आरती होगी। उसके पश्चात शाम 4:00 बजे भगवान जगन्नाथ 15 दिनों के लिए एकांतवास में चले जाएंगे।