रांची के मेन रोड पर घर में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान हादसा
रांची के मेन रोड स्थित होटल केन के बगल में बुधवार सुबह एक आवास में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह घर में इलेक्ट्रिक स्कूटी की चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़ा ई-रिक्शा भी उसकी चपेट में आ गया।
शराब घोटाला IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह की ACB कोर्ट में पेशी, 23 जून तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
झारखंड में करोड़ों रुपये के शराब घोटाले में फंसे राज्य के वरीय आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे, संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह, उत्पाद निरीक्षक सुधीर दास, सुधीर कुमार और अन्य आरोपियों को सोमवार को ACB की विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया, जहां अदालत ने सभी की न्यायिक हिरासत 23 जून 2025 तक बढ़ा दी।
मंत्री इरफान अंसारी की DGP को दो टूक, बोले- ड्रग्स कहां मिलता है बच्चे जानते हैं, पुलिस को पता नहीं
मंत्री इरफान अंसारी ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के सामने ही झारखंड पुलिस की कार्यशैली की आलोचना की। डीजीपी से मुखातिब मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि ड्रग्स कहां मिलता है, यह बात बच्चे भी जानते हैं लेकिन पुलिस को कुछ भी पता नहीं।
ट्रेन से रांची लौट रहा अग्निवीर जवान नशाखुरानी का शिकार, इलाज के दौरान मौत
रांची के दीपाटोली कैंट में तैनात आर्मी के अग्निवीर जवान की कोडरमा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जवान ट्रेन में सफर के दौरान नशाखुरानी गैंग का शिकार हो गया था। इलाज के दौरान सोमवार शाम को कोडरमा सदर अस्पताल में उसकी जान चली गई।
अब ऑटो में अश्लील गाने बजाने पर चालक पर होगी कार्रवाई, ट्रैफिक एसपी ने जारी किया फरमान
राजधानी रांची की सड़को पर अब ऑटो चालकों को अश्लील गाने बजाना भारी पड़ सकता है। पकड़े जाने पर ऐसे ऑटो चालकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
CM हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग युवती से गैंगरेप पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बोला तीखा हमला
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग युवती से हुए गैंगरेप की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, “यह झारखंड की जनता का दुर्भाग्य है कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री के शासन में ही आदिवासी बेटियां सबसे ज़्यादा असुरक्षित हैं।
CM हेमंत से मिला मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति का 51 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, पारसनाथ को संथालों का तीर्थ स्थल घोषित करने की है मांग
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) के 51 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए पारसनाथ पर्वत (मरांङ बुरू), पीरटांड़, गिरिडीह को संथाल आदिवासियों का धार्मिक तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग की।
सांसद सुखदेव भगत ने दिल्ली में आदिवासी रीति-रिवाज के साथ किया गृह प्रवेश
नई दिल्ली स्थित फिरोज शाह रोड 14C में हाल ही में आवंटित सरकारी आवास में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ गृह प्रवेश अनुष्ठान संपन्न किया।
4 साल की बच्ची हुई हैवानियत का शिकार, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
रांची में चार साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। मामला चान्हो थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बच्ची के गांव में शुक्रवार को रिसेप्शन पार्टी थी। रिसेप्शन में गांव का ही कर्मदेव उरांव भी आया था।
रांची में मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान 18 वर्षीय श्यामा कुमार दत्ता के रूप में हुई है। वह साहेबगंज जिले के 3 पहाड़ थाना क्षेत्र के बबन गामा गांव का रहने वाला था।