सिरमटोली फ्लाईओवर पर बाबूलाल मरांडी का निशाना, कहा- आदिवासी समाज ठगा महसूस कर रहा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, ” मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने कल गुपचुप तरीके से सिरमटोली फ्लाइओवर का लोकार्पण किया, जिससे आदिवासी समाज ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
बकरीद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 5500 अतिरिक्त जवानों की होगी तैनाती
झारखंड में बकरीद के त्योहार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी 24 जिलों में कुल 5500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती का आदेश दिया है। इन जवानों में सशस्त्र बल से लेकर लाठी बल तक शामिल होंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
सिरमटोली फ्लाईओवर से 30 मिनट का सफ़र अब सिर्फ़ 5 मिनट में होगा पूरा, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का हुआ है इस्तेमाल
राजधानी रांची में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। यह फ्लाईओवर झारखंड राज्य में अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसमें अत्याधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों का उपयोग किया गया है।
IIM रांची में 27 नवंबर से 10वां IIM वर्ल्ड मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस, प्रबंधन और सामाजिक प्रभाव पर होगा मंथन
इस वर्ष 27 से 29 नवंबर, 2025 तक होने वाले 10वें पैन आईआईम वर्ल्ड मैनेजमेंट कांफ्रेंस की मेजबानी भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची (आईआईएम रांची) करेगा। इस वर्ल्ड मैनेजमेंट कांफ्रेंस में विभिन्न देशों से शिक्षाविद, नीति विचारक और उद्योग जगत के जाने-माने चेहरे शामिल होंगे।
जिंदगी की लड़ाई हारा ‘जीत’, फांसी से झूलता मिला शव; इकलौते बेटे की मौत से गम में डूबे परिजन
साहिबगंज के वभनगामा निवासी 17 वर्षीय छात्र श्यामा प्रसाद दत्ता उर्फ जीत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रांची स्थित हॉस्टल में मिला है। जीत का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला माना है लेकिन, और एंगल से भी इसकी जांच की जायेगी।
रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर का आज होगा उद्घाटन
विवादों के बीच राज्य सरकार आज सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिन के 11:00 बजे फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन को लेकर सिरमटोली फ्लाईओवर के पास भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।
रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का 85 वर्ष की उम्र में निधन, चिकित्सा जगत में शोक
राजधानी रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रही थीं और अस्पताल में उनका इलाज जारी था। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जून मुंडा भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत में गहरा शोक छाया हुआ है।
रांची में पुलिस पर हमला; थाना प्रभारी सहित 2 घायल:जमीन विवाद सुलझाने गई थी
राजधानी रांची से सटे लापुंग के कोयनारा गांव में पुलिस की टीम पर हमला किया गया। पुलिस पर हमला तब हुआ जब टीम 55 एकड़ 56 डिसमिल जमीन का विवाद सुलझाने गई थी। पुलिस के साथ मारपीट पड़हा के लोगों ने हमला कर दिया।
रांची में 43 विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण सम्पन्न, मध्याह्न भोजन और समग्र शिक्षा के मुद्दों पर सुनवाई
जिला जनसम्पर्क कार्यालय रांची के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 के मध्याह्न भोजन योजना एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत चयनित 43 विद्यालयों का जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण की सुनवाई आज समाहरणालय ब्लॉक-ए सभागार में संपन्न हुई।
राजधानी रांची में दिखा झारखंड बंद का असर, ग्लैक्सी मॉल के पास आदिवासी संगठनों ने की बैरिकेडिंग
विभिन्न आदिवासी संगठन द्वारा आज सुबह सिरमटोली फ्लाईओवर के पास रैंप के निर्माण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। विभिन्न आदिवासी संगठन के लोग झारखंड बंद कराने रांची के सड़कों पर निकले। इस दौरान ग्लैक्सी मॉल के पास प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी।