रांची में नकली सॉस और विनेगर फैक्ट्री पर छापा, 4980 लीटर मिलावटी सामान बरामद; टमाटर-मिर्च का अता-पता नहीं
राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक मकान से फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में नकली सॉस और विनेगर बरामद किया है। छापेमारी के दौरान 4020 लीटर सॉस और 960 लीटर विनेगर जब्त किया गया। हैरानी की बात यह रही कि सॉस बनाने में इस्तेमाल होने वाली एक बूंद भी टमाटर या मिर्च वहां मौजूद नहीं थी।
सिरमटोली रैंप, पारसनाथ और लुगु बुरु विवाद को लेकर आदिवासी संगठन उग्र, कल संपूर्ण झारखंड बंद का ऐलान
झारखंड के प्रमुख आदिवासी संगठनों ने राज्यभर में मंगलवार को संपूर्ण बंद का ऐलान किया है। यह बंद आदिवासी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, जमीन विवाद और विकास योजनाओं से जुड़ी आपत्तियों के खिलाफ किया जा रहा है। संगठनों ने संयुक्त मोर्चा बनाकर सिरम टोली फ्लाईओवर रैंप विवाद, लुगु बुरु, पारसनाथ पहाड़, दिउरी दिरी तमाड़ और बेड़ो महदानी सरना स्थल जैसे मुद्दों को उठाते हुए विरोध की रणनीति बनाई है।
रांची के लापुंग में पुलिसकर्मियों पर हमला, थाना प्रभारी का सिर फूटा; जानें पूरा मामला
रांची के लापुंग में पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ है। थाना प्रभारी को सिर पर गंभीर चोट लगी है और उनका इलाज जारी है।
DGP अनुराग गुप्ता को नहीं मिला मई का वेतन, एक्सटेंशन को लेकर केंद्र और राज्य में मतभेद जारी
झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता को मई महीने का वेतन अब तक नहीं मिला है, जबकि उन्होंने पूरे महीने काम किया। दरअसल, उनके कार्यालय के अकाउंटेंट ने मई माह के वेतन का बिल ट्रेजरी को भेजा ही नहीं, क्योंकि रिकॉर्ड में वे पहले ही सेवानिवृत्त माने जा चुके हैं।
राज्य में कोरोना के सबसे ज्यादा केस रांची में, मास्क लगाने की सलाह
देशभर में कोरोना एक बार फिर सिर उठा रहा है। झारखंड में भी अब संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। राज्य में अब तक कुल 9 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें सबसे ज्यादा 4 केस राजधानी रांची से सामने आए हैं। तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
शराब घोटाले मामले में निलंबित IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह की ACB कोर्ट में हुई पेशी, 9 जून तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
झारखंड शराब घोटाले मामले में आरोपी निलंबित IAS विनय चौबे, उत्पाद विभाग के तत्कालीन संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह सहित अन्य को ACB की विशेष न्यायालय के समक्ष मंगलवार 3 जून को पेश किया गया। सभी आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई।
डबल हुआ रिम्स कॉटेज का किराया, 250 के जगह अब प्रतिदिन देने होंगे 500 रुपये
रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) जो की राजधानी रांची का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां कॉटेज का प्रतिदिन किराया अब 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।
नितिन गडकरी 19 जून को रातू रोड फ्लाईओवर का करेंगे उद्घाटन, संजय सेठ ने की मुलाकात
राजधानी रांची के बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण 19 जून 2025 को होगा। यह जानकारी रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दी है।
रांची के मांडर में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत; छह घायल
रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग बारात से लौट रहे थे। दुर्घटना में चान्हो थाना क्षेत्र के हूटार गांव निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग छह अन्य लोग घायल हो गए।
शहीद विश्वनाथ शाहदेव को दी गई श्रद्धांजलि
रांची, देशव्यापी कार्यक्रम की कड़ी में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव चौक सेक्टर तीन गोलचक्कर एचईसी, धुर्वा रांची स्थित प्रतिमा स्थल पर देश के आजादी के अमर शहीदों और सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मौके पर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की गई।