अनगड़ा में दंपती पर हमला: पत्नी की मौत, पति गंभीर; भांजे पर हत्या का आरोप

NEWS SAGA DESK

रांची के अनगड़ा में रिंग रोड स्थित हेसल टोलगेट के पास एक दंपती पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में ममता देवी (31) की मौत हो गई, जबकि उनके पति दिनेश्वर करमाली (45) गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। घायल दिनेश्वर ने अपने भांजे सुदामा पर गला रेतने का आरोप लगाया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बताया गया कि दिनेश्वर और ममता की शादी 2012 में हुई थी। बाद में सुदामा उनके साथ रहने लगा, जिसके दौरान ममता और सुदामा के बीच अवैध संबंध विकसित हो गए थे। इसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More