झारखंड में अंतरराष्ट्रीय सांसदों का शिष्टाचार भेंट, कल्पना सोरेन से की मुलाकात

NEWS SAGA DESK

झारखंड विधानसभा की सदस्य और महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती कल्पना सोरेन से आज मलेशिया और श्रीलंका के वरिष्ठ नेताओं ने औपचारिक मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात में मलेशिया के सांसद और मलेशियन-इंडियन कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट एम. सरवनन, श्रीलंका के सांसद एस. श्रीथारन और श्रीलंका के पूर्व राज्यपाल एवं वर्तमान में सीलोन वर्कर्स कांग्रेस के अध्यक्ष सेंथिल थोंडमन शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी मौजूद रहीं।

Read More News

Read More