“क्लाइंबिंग रोज से सजाएं घर का दरवाज़ा, जानिए इसे उगाने का आसान और सही तरीका”

 News Saga Desk

नई दिल्ली। क्लाइंबिंग रोज एक खूबसूरत और सुगंधित फूलों वाला पौधा है, जो घर की दीवारों, गेट या आंगन को आकर्षक बना सकता है। यह दिखने में गुलाब जैसा ही लगता है, लेकिन यह बेल की तरह उगता है और दीवारें या डंडे पर लिपटकर ऊपर की ओर बढ़ता है। यह आपके घर को काफी सुंदर बना सकता है और इसकी खुशबू किसी परफ्यूम से कम नहीं होती।  इसे उगाना भी आसान है, लेकिन सही तरीका और देखभाल के टिप्स पता होना जरूरी है। आइए जानें कैसे आप अपने घर पर क्लाइंबिंग रोज उगा सकते हैं। 

सही जगह और मिट्टी को चुनें  

क्लाइंबिंग रोज को रोजाना कम से कम 6-8 घंटे की सीधी धूप चाहिए। इसलिए इसे ऐसी जगह लगाएं, जहां इसे सीधी धूप मिल सके। इसके साथ ही, अच्छी जल निकासी वाली उपजाऊ मिट्टी में यह पौधा अच्छी तरह बढ़ता है। मिट्टी को और फर्टाइल बनाने के लिए इसमें कंपोस्ट और ऑर्गेनिक खाद मिलाएं। अब क्योंकि यह चढ़ने वाला पौधा है, इसलिए दीवार, ट्रेलिस या मजबूत सपोर्ट की जरूरत होती है। तो इसे ऐसी जगह लगाएं, जहां इसे सपोर्ट मिल सके।  

पौधा लगाने का तरीका  

अगर इसे गमले में उगा रहे हैं, तो बड़ा गमला चुनें, ताकि पौधा अच्छी तरह बढ़ पाए। पौधे के स्टेम को मिट्टी में डालें और मिट्टी को अच्छी तरह दबाएं। स्टेम का बस थोड़ा हिस्सा जमीन से बाहर रखें। ध्यान रखें कि क्लाइंबिंग रोज को थोड़ी एसिडिक मिट्टी पसंद है। पानी देने के बाद मल्चिंग (पत्तियों या घास की परत) लगाएं, ताकि नमी बनी रहे।

पानी और खाद

मिट्टी हमेशा नम रखें, लेकिन ज्यादा पानी न दें। गर्मियों में रोजाना और सर्दियों में कम पानी दें। साथ ही, महीने में एक बार गोबर की खाद या रोज फर्टिलाइजर दें। फूल आने से पहले फॉस्फोरस वाला खाद देने से फूलों की संख्या बढ़ती है।  

प्रूनिंग  

प्रूनिंग यानी कटाई-छंटाई करने से पौधा हेल्दी रहता है और नई शाखाएं निकलती हैं। सर्दियों के मौसम में इसकी प्रूनिंग जरूर करें, खासकर मौसम के अंत में। साथ ही, अगर कोई शाखा सूख जाए या कमजोर हो जाए, तो उन्हें काट दें। मुरझाए हुए फूलों को भी हटाना जरूरी है।  

पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल  

नीम के तेल का छिड़काव करें, ताकि पत्तियों पर कीड़े न लगें। साथ ही, फंगीसाइड स्प्रे का इस्तेमाल करें, ताकि फंगस न लगे। 


Read More News

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More