धनबाद में बाल विवाह रोकथाम को मजबूती, 100-दिनीय अभियान की शुरुआत

News Saga Desk

धनबाद। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के 100-दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत के साथ धनबाद में जागरूकता प्रयासों को और तेज कर दिया गया है। इसके तहत झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट (जे.जी.वी.टी.) की ओर से गुरुवार को जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने और समाज में संवेदनशीलता बढ़ाने पर केंद्रित रहा।

कार्यक्रम में संस्था के निदेशक शंकर रवानी ने बताया कि जे.जी.वी.टी. पिछले तीन वर्षों से बाल विवाह मुक्त धनबाद के निर्माण के लिए जनजागरूकता और सामाजिक हस्तक्षेप पर निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखना संगठन का प्रमुख लक्ष्य है।

100 दिनों में तेज़ी से चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

शंकर रवानी ने कहा कि देशभर में चल रहे बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण अभियान के अंतर्गत धनबाद में भी अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस दौरान गांवों और शहरी इलाकों में बाल विवाह के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने का प्रयास होगा।

संस्था ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में
✔ जागरूकता रैलियां
✔ जनसंवाद
✔ विद्यालय-स्तरीय कार्यक्रम
✔ सामाजिक हस्तक्षेप
जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर प्रभावी रोक लग सके।

Read More News

Read More