रांची में ग्रामीण डॉक्टर की गला रेतकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार; इलाके में फैली सनसनी

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची के बुढमू थाना क्षेत्र के मतवे गांव में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। अज्ञात अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक डॉक्टर लंबे समय से मतवे गांव में मरीजों का इलाज कर रहे थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात वे अपने क्लिनिक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन तब तक डॉक्टर की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही बुढमू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। उसके बयान के आधार पर दूसरे हमलावर की तलाश की जा रही है। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस सतर्कता बरत रही है।

Read More News

Read More