NEWS SAGA DESK
बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां जोशी कॉलोनी स्थित बाली होटल में एक वृद्ध दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय महावीर साव और उनकी 60 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई है, जो वर्षों से राशन और चाय–पकौड़ी की दुकान चलाते थे। सोमवार सुबह जब लोग नाश्ते के लिए पहुंचे, तो दुकान बंद मिली। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो लोगों ने उसे खोलकर देखा। अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए। आंगन खून से भरा था। महावीर साव का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि उनकी पत्नी कौशल्या देवी का गला कटा हुआ मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहन जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की बहू अनीता देवी का कहना है कि उनके सास–ससुर की निर्मम हत्या की गई है। हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस पुरानी रंजिश, लूटपाट, पारिवारिक विवाद और व्यवसायिक विवाद—सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक दंपती के दो बेटे और एक बेटी हैं।
No Comment! Be the first one.